Lucknow News : राजधानी लखनऊ में धारा 144 ( Section 144) लागू कर दी गई है। बता दें कि यह फैसला आने वाले त्योहारों को देखते हुए लिया गया है। वहीं अपर पुलिस आयुक्त की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। बता दे कि ये पर्व जैसे गुरु गोविंद सिंह जयंती, नये साल के साथ-साथ अलग-अलग प्रवेश परीक्षाओं को लेकर प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है। 10 जनवरी तक धारा 144 ( Section 144) लागू रहेगी। हालांकि क्रिसमस 25 दिसंबर (Christmas Day) ,29 दिसंबर गुरु गोविंद सिंह जयंती, नए साल की शाम 31 दिसंबर और 1 जनवरी नए साल पर धारा 144 लागू नहीं होगी।
धारा 144 ( Section 144)लागू होने के वावजूद भी परीक्षाएं नहीं होंगी प्रभावित
बता दें कि यह फैसला आने वाले त्योहारों को देखते हुए इनसे जुड़े कार्यक्रम और उत्सव हमेशा की तरह आयोजित किए जाएंगे। वहीं इसके अलावा अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में धारा 144 लागू होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।इसके साथ ही जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना महामारी (Covid -19) के मद्देनजर जो दिशा-निर्देश जारी किये गए है उन्हें पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी समारोहों के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। राज्य सरकार के एक बयान के मुताबिक, वर्तमान में लखनऊ (Section 144 In Lucknow) में पार्टी के विभिन्न नेताओं, किसान संघों और अन्य विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर धारा 144 लागू की गई है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वहीं शहर (Lucknow news) में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू की गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी । धारा 144 लागू होने के बाद 10 जनवरी तक 5 या इससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा गौतम बौद्ध नगर में भी आगामी त्योहारों और समारोहों को देखते हुए 6 जनवरी तक धारा 144( Section 144) लागू की गई है। इस दौरान किसी भी तरह के प्रदर्शन, नारेबाजी और बैठकों पर रोक लगी रहेगी। नियमो का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://sunilvermamediagroup.com/?p=41718
https://youtu.be/pZjYg-TC3M0









