Delhi Crime News: शख्स ने 2 साल के बेटे को फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंका, खुद तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Facebook
X
WhatsApp

Delhi Crime News: पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक व्यक्ति ने शुक्रवार रात अपने 2 साल के बेटे को 3 मंजिला घर की बालकनी से नीचे फेंक दिया, फिर खुद भी कूद गया. घटना दिल्ली के कालका जी इलाके की है. पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है. (Delhi Crime News) पुलिस ने बताया कि मान सिंह और उसकी पत्नी पूजा पिछले कुछ महीनों से विवाद के बाद अलग रह रहे थे. पूजा फिलहाल अपने 2 बच्चों के साथ कालकाजी में अपनी नानी के घर रह रही थी।

बीती रात मान सिंह पत्नी और बच्चों से मिलने आया था, जब दंपति में तीखी नोकझोंक हुई. पुलिस ने कहा कि गुस्से में वह अपने बेटे को बालकनी में ले गया और उसे 21 फीट नीचे कंक्रीट में फेंक दिया, इसके बाद खुद भी कूद गया. अस्पताल में भर्ती आरोपी ​की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है. (Delhi Crime News) बच्चे की हालत नाजुक है. पूजा की दादी ने आरोप लगाया कि मान सिंह शराब के नशे में था. पुलिस ने कहा कि मान सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

download 1 16
Delhi Crime News

शिक्षिका ने बच्ची पर किया जानलेवा हमला, स्कूल की बालकनी से नीचे फेंका

एक दिन पहले रानी झांसी रोड पर माडल बस्ती स्थित दिल्ली नगर निगम के प्राथमिक विद्यालय में महिला टीचर ने एक छात्रा को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया था. (Delhi Crime News) उसने क्लासरूम का दरवाजा बंद कर छात्रा के सिर पर कैंची से कई वार भी किए. घायल छात्रा को स्कूल के कर्मचारियों ने बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षिका गीता देसवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. पता चला है कि बच्ची को फेंकने के बाद उसने स्कूल प्रभारी को भी घायल किया था।

https://youtu.be/b7IcVsOCMp8

ये भी पढ़े- http://india24x7livetv.com/hamirpur-news-bu

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें