Kasganj Car Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए काली नदी में जा गिरी, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक शख्स गंभीर घायल है. (Kasganj Car Accident) सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है. मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दे की हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र निवासी कार सवार दामोदर संजीव, और मथुरा प्रसाद रविवार शाम को कासगंज से अपने घर जा रहे थे। शाम से ही घना कोहरा छा गया था। (Kasganj Car Accident) रात करीब आठ बजे कार नदरई इलाके में झाल के पुल पर कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।
कार पुल से करीब 50 फीट नीचे जाकर गिरी। हादसे की जानकारी पर ब्रिज निर्माण कंपनी के मजदूर ने शोर मचाया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर
चिकित्सकों ने संजीव और मथुरा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। दामोदर गंभीर घायल हुए हैं। जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है. (Kasganj Car Accident) मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिश्तेदार की थी बोलेरो कार
घायल दामोदर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार की बोलेरो गाड़ी मांग कर लाए थे। (Kasganj Car Accident) उनकी पुत्रवधू की तबियत खराब होने के कारण उसे कासगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
https://youtu.be/3jKvoZpXioE









