Srinagar: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में लखनऊ की रहने वाली एक महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, पर्यटकों को जम्मू से श्रीनगर लेकर जा रही एक कार जिग पोस्ट के पास बर्फ में फिसलकर खाई में जा गिरी। (Srinagar) पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए काजीगुंड और वेरीनाग के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वाली महिला की पहचान शीबा इराकी (32) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है।
घायलों में जैद (14), अरहान (12), टीका इकराई (11), मोहम्मद करीम (38), एहतिशाम (30) शामिल हैं, जिनका घाटी के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलते ही सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और हताहतों को कंधे पर लादकर खाई से निकल कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
https://youtu.be/2PG1EPicvrU










