Air India Flight: एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, दिल्ली लाया जाएगा

Facebook
X
WhatsApp

 Air India Flight: एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी शंकर मिश्रा को शुक्रवार रात को ही पकड़ लिया गया था।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। ( Air India Flight) इसके अलावा आरोपी के बारे में जानकारी लेने के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी एस मिश्रा के एक रिश्तेदार से मिलने मुंबई पहुंच गई है और पूछताछ कर रही है। इससे पहले एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगा दी है। नियमानुसार वह इतनी ही अधिकतम सजा ऐसे यात्री को दे सकती है।

4 141
 Air India Flight एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उसने एयर इंडिया द्वारा की गई शिकायत के आधार पर इस हैरान करने वाले मामले में एफआईआर दायर कर ली है। ( Air India Flight) मामले में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354, 509 और भारतीय विमानन कानून की धारा 23 के तहत केस दायर किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला व आरोपी दोनों दिल्ली में नहीं रहते हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि महिला के आसपास बैठने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की जाएगी।

26 नवंबर को हुई थी घटना

शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है. घटना के 42 दिनों के बाद वह पुलिस  की गिरफ्त में आया है. घटना 26 नवंबर की है, जब  एयर इंडिया की फ्लाइट न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही थी तो विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत्त शख्स ने 70 साल की बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था. उसकी हरकत से महिला के कपड़े-जूते बुरी तरह से भीग गए थे।

घटना के बाद महिला ने एयर इंडिया के सीईओ को पत्र लिखकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. घटना पर संज्ञान लेते हुए एयर इंडिया ने आरोपी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

https://youtu.be/wlyPNNUmsoM

ये भी पढ़े- https://india247livetv.in/2023/01/05/up-news-नेवले-के-हमले-में-नागिन-क/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें