Palghar Road Accident: गुजरात जा रही कार पालघर में ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Palghar Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में रव‍िवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मुंबई-अहमदाबाद नैशनल हाइवे पर एक कार और एक ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक नवजात बच्‍चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए है। हादसे का श‍िकार सभी लोग एक ही पर‍िवार के हैं।(Palghar Road Accident) वे गुजरात जा रहे थे। हादसा पालघर में चारोटी के पास श्री महालक्ष्मी मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है क‍ि गड्ढों से बचने के प्रयास में यह भीषण हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताब‍िक, पालघर जिले के नालासोपारा का राठौड़ परिवार रव‍िवार दोपहर को गुजरात की तरफ जा रहा था। दहानू श्री महालक्ष्मी मंदिर से आगे कार के चालक दीपक राठौड़ ने कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। (Palghar Road Accident) इससे दुर्घटना हो गई। इस हादसे में नरोत्तम छना राठौड़ (65), केतन नरोत्तम राठौड़, अरवि दीपेश राठौर मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में चार लोग घायल

हादसे में घायलों में से दो को गंभीर होने के कारण प्रावेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक नहीं दर्ज हुआ केस

पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने बताया कि घायलों का अभी तक बयान नहीं लिया जा सका है, इसलिए पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

https://youtu.be/PipdbOLtLxE

ये भी पढ़े- http://india24x7livetv.com/commotion-of-ind

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें