Punjab: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। पंजाब में विधानसभा चुनाव हारने और नेताओं में पड़े फूट के बाद यह यात्रा राज्य के कांग्रेस संगठन को दोबारा से जिंदा करने का प्रयास करेगी। ( Punjab) मंगलवार 10 जनवरी की सुबह भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के अंबाला में चल रही है। आज कांग्रेस नेता और बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर भी राहुल गांधी संग पदयात्रा करते नजर आए। दोपहर बाद फतेहगढ़ साहिब के रास्ते भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। यूं तो भारत जोड़ो यात्रा की रूट में अमृतसर नहीं है। लेकिन कांग्रेस सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी आज अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पहुंच सकते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे स्पेशल एयरक्राफ्ट से राहुल गांधी अमृतसर जाएंगे। वहां वह 12 बजे के बाद स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे। स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद शाम 4 बजे राहुल गांधी वापस अंबाला लैंड करेंगे।
करनाल, कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला पहुंचे राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी की यात्रा ने रविवार को करनाल से कुरुक्षेत्र जिले में एंट्री की थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोमवार सुबह खानपुर कोलियान से यात्रा आगे बढ़ी और शाम में अंबाला पहुंची। जहां रात्रि विश्राम के लिए पदयात्री रूके। हरियाणा में दूसरे फेज की भारत जोड़ो यात्रा 6 जनवरी को पानीपत से शुरू हुई थी। (Bharat Jodo Yatra in Punjab) उसके बाद करनाल और कुरुक्षेत्र होते हुए राहुल गांधी अंबाला पहुंचे हैं। अंबाला से यात्रा साढ़े 3 बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे।
राकेश टिकैत की मौजूदगी में किसानों से किया संवाद
अंबाला में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार का मार्च महिलाओं को समर्पित है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के त्योदा गांव में 50 महिलाओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। (Bharat Jodo Yatra in Punjab) इधर किसान नेता राकेश टिकैत ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। सोमवार को राहुल गांधी ने हरियाणा में किसान नेता राकेश टिकैत की मौजूदगी में अन्नदाताओं के साथ उनकी समस्याओं पर संवाद किया।
कृषि कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन में जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों से मिले राहुल
कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने बताया कि राहुल गांधी ने उन किसानों के परिजनों से मुलाकात की, जिनकी मौत केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई थी। बाद में ये कानून वापस ले लिए गए थे। इधर राहुल की अमृतसर आने के बारे में मिली जानकारी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के रूट में अमृतसर के शामिल नहीं होने के कारण राहुल स्पेशल एयरक्रॉफ्ट से अमृतसर पहुंचेंगे। जहां स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद शाम 4 बजे तक राहुल वापस अंबाला लैंड करेंगे।
राहुल गांधी की पदयात्रा शंभू बॉर्डर से पंजाब में प्रवेश करेगी। पहली रात राहुल सरहिंद में रुकेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ राहुल गांधी की यात्रा जालंधर से आदमपुर होते हुए पठानकोट की तरफ से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पंजाब और जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की चाक-चौबंध व्यवस्था की गई है।
https://youtu.be/fs1-HURzYjo









