Breach in Rahul Gandhi security: पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक! सुरक्षा घेरा तोड़कर गले लगा युवक

Facebook
X
WhatsApp

Breach in Rahul Gandhi security: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharay Jodo Yatra) इस समय पंजाब से गुजर रही है और इस दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। एक व्यक्ति उनके काफी करीब आ गया और उनके गले लग गया। अनायास हुई इस घटना से उनके आसपास के लोग हड़बड़ा गए और तुरंत ही उस व्यक्ति को दूर हटाया गया।

मंगलवार को होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति ने सुरक्षा घेरा तोड़ा और भागते हुए राहुल गांधी के बहुत करीब पहुंच गया। वो अचानक उनके गले से लिपट गया। इसके बाद उनके सुरक्षाकर्मियों और साथ चल रहे नेताओं ने उस युवक को दूर हटाया। घटना के समय पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं थे और उन्होने भी युवक को हटाने में सुरक्षाकर्मियों की सहायता की। ऐसी घटना तब हुई है जब पंजाब में राहुल को सबसे ज्यादा थ्री लेयर सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

बता दें कि पहले ही कांग्रेस द्वारा दो बार राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाते हुए केंंद्र सरकार को पत्र भेजा गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र में कहा गया था कि कई स्थानों पर उनकी सुरक्षा में भारी लापरवाही हुई है। इसे लेकर चिंता ज़ाहिर करते हुए राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने की मांग की गई थी। इसके जवाह में CRPF ने कहा था कि राहुल गांधी ने 2020 से लेकर अब तक खुद करीब 113 बार सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को तोड़ा है। उसका कहना है कि उन्हें गाइडलाइंस के मुताबिक सुरक्षा दी जा रही है। अब पंजाब में इस तरह की घटना से एक बार फिर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह खुद पहुंच जाते किसानों के पास
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में जो व्यक्ति पसीना बहाता है वह तपस्वी है। देश में तपस्वी लोगों पर ही हमले हो रहे हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा है। सिर्फ तीन चार बड़े घरानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ कर दिया जाता है। किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। एक साल तक किसान सड़कों पर बैठे रहे और पीएम मोदी ने एक मिनट भी किसानों से बात नहीं की। अगर डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार होती तो वह खुद किसानों की बात सुनने मौके पर पहुंच जाते।

https://youtu.be/mz7Ao2NoJKw

ये भी पढ़े- https://sunilvermamediagroup.com/?p=43476

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें