Kashmir News: बड़ा हादसा कठुआ में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 5 लोगों की मौत, 15 जख्मी

Facebook
X
WhatsApp

Kashmir News: जम्मू कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां कठुआ में एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर मृतकों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। हादसा बीती रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बिलावर क्षेत्र के धानु पैरोल गांव के पास हुआ। (Kashmir News) हादसे के बारे में कठुआ के पुलिस नियंत्रण कक्ष ने जानकारी दी कि कल रात एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस

हादसे के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कठुआ के बिल्लावर के सिला गांव के पास एक मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था। जिससे मिनी बस फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। (Kashmir News) पुलिस के अनुसार यह बस मोंडली गांव से धनु पैरोल जा रही थी। हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है। राहत-बचाव दल से जुड़े लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय एक महिला सहित चार लोग घटनास्थल पर भी मृत मिले। जबकि 15 अन्य घायल मिले।

कुछ लोगों की स्थिति गंभीर, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि घायलों में से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है। मामूली रूप से चोटिल हुए लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिसके बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है।

https://youtu.be/FQvGT2UiMrM

ये भी पढ़े –https://crimecomplaint.com/up-news-this-mysterious-disease-started-the-whole-family-was-admitted-to-the-hospital/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें