Barabanki News: किंग जार्ज इंटर कॉलेज बाराबंकी में पढ़ते-पढ़ते छात्राएं होने लगीं बेहोश, मची भगदड़

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जहरीली गैस से एक इंटर कॉलेज की 11 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिसमें 4 की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। स्कूल बाउंड्रीवाल से सटे श्मशान में कबाड़ी द्वारा जलाए गए कुछ दवाइयों की दुर्गंध से हवा जहरीली हुई, जिससे स्कूल में लोग बेहोश होने लगे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के कामरियाबाग स्थित किंग जार्ज इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान संदिग्ध जहरीली गैस से अचानक छात्राएं बेहोश होने लगीं। इसके साथ कुछ शिक्षक भी जद में आ गए। (Barabanki News) बताया गया कि इस जहरीली गैस की जद में करीब 15 से 20 लोग आए हैं। घटना से स्कूल के साथ आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने पुलिस के साथ मेडिकल टीम को सूचना दी गई।

गंभीर हालत में 4 छात्राएं रेफर

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह ने तत्काल स्कूल खाली करा कर एरिया को सील कर दिया। छात्राओं की हालत बिगड़ते ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें अफजा सिद्दीकी, नाजिया अंसारी, पलक, मानवी को लखनऊ ट्रामा रेफर किया गया है। वहीं, खुशी गुप्ता, अंशिका तिवारी, इमरा, असलान अली, अशिंका वर्मा, मोहम्मद जमील का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बोलीं, स्कूल की प्रिंसिपल

वहीं, स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि अचानक दुर्गंध से पहले कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन जब तहकीकात हुई तो पता चला कि कबाड़ी वाले ने कुछ दवाइयां जलाई थीं, जिसकी दुर्गंध से लोग बेहोश होने लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में बाउंड्रीवाल के पीछे से सटे श्मसान से कबाड़ी द्वारा कुछ दवाइयां जलाने से जहरीली दुर्गंध से घटना हुई है। 10 छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। स्कूल में मौजूद अन्य लोगों की हालत सामान्य है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

इलाज के दौरान भर्ती अंशिका वर्मा ने बताया कि स्कूल के पीछे से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद हम लोग बेहोश होने लगे और कुछ टीचरों की भी हालत खराब हो गई थी। अस्पताल में भर्ती खुशी गुप्ता ने बताया कि स्कूल में अचानक पीछे से गंदी स्मेल आ रही थी। सांस नहीं ले पा रही थी और उल्टी होने लगी। छात्रा ने बताया कि माहौल काफी डरा हुआ था। सभी लोग इधर-उधर भाग रहे थे।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44341

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें