Delhi News: दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. यहां बर्थडे पार्टी (birthday party) पर गई दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. पूरा मामला दिल्ली के द्वारका का है. दिल्ली के द्वारका के उत्तम नगर इलाके में एक जन्मदिन पार्टी से अचानक रात में पांच और छह साल की दो बच्चियां गायब हो गईं. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. बच्चियों के परिजन परेशान होने लगे. बच्चियों के गायब होने पर जब लोगों ने तलाशना शुरू किया तो दोनों दीपक नाम के एक शख्स की झुग्गी में मिलीं. जिसके बाद पब्लिक ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस (delhi police) को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
Delhi News: पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
घटना को लेकर दिल्ली पुलिस (delhi police) ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि वे अपनी बहनों समेत अपने परिवार के साथ उत्तम नगर स्थित अपनी मौसी के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे. इसी दौरान पार्टी में उनकी बहन की दो बेटियां गायब हो गईं. इसमें एक बच्ची की उम्र 5 साल और एक की उम्र 6 साल है. जब दोनों बच्चियां पार्टी में नहीं मिलीं तो उनकी तलाशी करने पर ये दीपक की झुग्गी के अंदर मिलीं.
शिकायतकर्ता का आरोप है कि दीपक ने उन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की. जिसके बाद शिकायत के आधार पर थाना उत्तम नगर में आईपीसी की धारा 342, 354 और 10/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक फिलहाल पुलिस (delhi police) की गिरफ्त में है. पुलिस उससे पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.
ये भी पढ़े…









