UP News: सरकारी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में प्रेगनेंट महिलाओं को मिलेगा मुफ्त खून, तीमारदारों को बड़ी राहत

Facebook
X
WhatsApp

UP News: सरकारी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में महिलाओं को मुफ्त खून मिल सकेगा। अगर उनके पास डोनर नहीं भी होगा तो भी उन्हें यह सुविधा देनी होगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों को इस व्यवस्था पर अमल करने के लिए कहा है। सरकार अस्पतालों में प्रसव की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है। गर्भवतियों का इलाज और उनकी जांच मुफ्त है। गर्भावस्था के दौरान डॉक्टरों की सलाह के अनुसार महिलाएं अगर सेहत पर ध्यान दें तो उन्हें खून चढ़ाने से बचाया जा सकता है। बावजूद इसके कई बार ऐसी स्थितियां हो जाती हैं कि महिलाओं को खून चढ़ाना पड़ता है।

कई बार उनके पास डोनर की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में दिक्कत बढ़ जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए सरकारी अस्पतालों में इलाज के साथ ही मुफ्त खून की भी व्यवस्था के आदेश दिए गए हैं। (UP News) उनपर उस रक्त के एवज में किसी डोनर से रक्तदान करवाने की भी बाध्यता नहीं होगी। अगर वे चाहें तो रक्तदान करवा सकती हैं, उन पर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा।

4 231
UP News: सरकारी अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में प्रेगनेंट महिलाओं को मिलेगा मुफ्त खून, तीमारदारों को बड़ी राहत
मातृ एवं शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों की व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। बिना डोनर गर्भवतियों को मुफ्त रक्त उपलब्ध करवाया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। शिकायत मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

गर्भवतियों की जांच के लिए बजट जारी

नैशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तरफ से गर्भवतियों की सामान्य जांच के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा पीएमएसएमए में 3 करोड़ 93 लाख रुपये का बजट गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जारी किया गया है। जननी सुरक्षा योजना के तहत 90 फीसदी राशि जिलों को जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/rampur-woman-roaming-naked-knocking-on-peoples-doors-in-the-middle-of-the-night/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें