Chinese Balloon: US के बाद अब लैटिन अमेरिका में दिखा चीनी जासूसी गुब्बारा, पेंटागन ने जारी किया बयान

Facebook
X
WhatsApp

Chinese Balloon: अमेरिका में दिखने के बाद अब लैटिन अमेरिका में भी चाइनीज जासूसी गुब्बारा दिखाई दिया है। शुक्रवार रात को पेंटागन ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने कहा है कि हमें रिपोर्ट मिली है कि लैटिन अमेरिका के आसमान में एक गुब्बारा दिखाई दिया है। हम मानकर चल रहे हैं कि यह दूसरा चाइनीज जासूसी गुब्बारा है। बता दें कि एक चीनी जासूसी गुब्बारा अमेरिका के हवाई क्षेत्र में भी मौजूद है और अभी कुछ दिन इसके अमेरिकी हवाई क्षेत्र में ही मौजूद रहने की आशंका है।

पेंटागन इस पर नजर रखे हुए है। चीनी जासूसी गुब्बारा ऐसे समय अमेरिकी आसमान में दिखाई दिया है, जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन चीन का दौरा करने वाले थे। (Chinese Balloon) अब जासूसी गुब्बारे से नाराज अमेरिका ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का चीन दौरा रद्द कर दिया है। साथ ही चीनी गुब्बारे को देखते हुए अमेरिका ने सभी संवेदनशील डाटा को सुरक्षित कर लिया है।

बुधवार को यह चीनी जासूसी गुब्बारा अमेरिका के मोंटाना इलाके के ऊपर देखा गया था। गौरतलब है कि इस इलाके में अमेरिका एयरफोर्स का बेस मौजूद है, जहां न्यूक्लियर मिसाइलें भी तैनात हैं। यह जासूसी गुब्बारा तीन बसों के बराबर आकार का है और नागरिक हवाई उडानों की सीमा से ऊपर उड़ रहा है। पेंटागन ने कहा है कि नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड इस गुब्बारे को ट्रैक कर रही है। पेंटागन ने कहा है कि यह गुब्बारा फिलहाल जमीन पर रहने वाले लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। नीचे रह रहे लोगों को परेशानी ना हो, इसलिए इस चीनी गुब्बारे को नीचे नहीं गिराया जा रहा है।

पेंटागन ने बताया कि यह गुब्बारा चीन से अलास्का के पास अलेउतियन आईलैंड आया था। यहां से उत्तर पश्चिम कनाडा होते हुए यह मोंटाना शहर पहुंचा है। चीन ने इसे लेकर कहा है कि यह गुब्बारा रास्ता भटक गया था। चीन ने इस मुद्दे पर शांति बरतने की अपील की है। अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा रद्द होने पर चीन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अमेरिका के ऐसे मुद्दों पर रवैया बदलना चाहिए।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44508

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें