Bareilly: Muslim युवती ने प्रेमी से शादी के लिए अपनाया Hindu धर्म, सात फेरे लेकर सबा बन गई सोनी

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाते हुए प्रेमी संग विवाह रचा लिया। बरेली स्थित थाना अलीगंज क्षेत्र में गांव मैनी निवासी सबा बी ने अंकुर देवल से शादी कर हिंदू धर्म अपना लिया। उसने अपना नाम अब सोनी देवल रख लिया है। बरेली नगर स्थित मढ़ीनाथ अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने सनातन पद्धति से उनका विवाह संपन्न करा दिया है।

हाईस्कूल तक पढ़ी सबा ने बताया कि उसकी उम्र 21 वर्ष है। बताया कि वह विशारतगंज में निवासी अंकुर देवल से करीब छह साल से उसके प्रेम संबंध हैं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन धर्म आड़े आ रहा था। (Bareilly) इस पर वह अपने घर से चली आई। शुक्रवार सुबह सबा और अंकुर अगत्स्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार के पास पहुंचे और शादी की इच्छा जताई।

पंडित केके शंखधार ने बताया कि उन्होंने सबा का शुद्धिकरण कराया और सनातन पद्धति से अंकुर से उसकी शादी करा दी है। शंखधार ने बताया कि सबा ने शपथ पत्र देकर अपना विवाह पंजीकरण कराया है। अब सबा ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम सोनी देवल रख लिया है। सबा ने बताया कि धर्म परिवर्तन के लिए उसने विधिवत तरीके से जिलाधिकारी बरेली कार्यालय में आवेदन कर दिया है।

पिता ने नाबालिग बताकर लिखाई रिपोर्ट

सबा ने बताया कि उसके पिता ने थाना अलीगंज में एक फरवरी को अंकुर और उसके भाई के खिलाफ उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसमें उनकी उम्र 16 साल बताई गई है, जबकि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है।

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/conspiracy-to-blow-up-bihar-ram-temple-nia-raids-big/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें