Noida News: यूपी के नोएडा शहर में आए दिन गार्ड और निवासियों के बीच झड़प और मारपीट की खबरें आती रहती हैं. जिसमें कई बार गार्ड की गलती होती है तो कई बार आम लोगों की. नोएडा के सेक्टर-25 स्थित मोदी मॉल में शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ. मॉल में वीकेंड मनाने आए कपल ने सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया. (Noida News) जिसके बाद देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा मॉल के बाहर चला. मामला इतना बड़ा हो गया कि, पुलिस को आकार हालात को काबू में करना पड़ा. बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों नशे में थे।
जानकारी के मुताबिक युवक और युवती वीकेंड में छुट्टी मनाने के लिए मॉल में आए थे. वहीं पर दोनों ने शराब पी और जब वो निकलने लगे तो गार्ड से दोनों उलझ बैठे. मौके पर किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. सेक्टर-24 थाना प्रभारी अमित कुमार बताते हैं कि मामला शनिवार की देर रात की है. थाने में सूचना मिली थी कि मोदी मॉल के पास कुछ विवाद हुआ है. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जांच की जा रही है।
50 सेकंड की वीडियो में एक लड़का और एक लड़की नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं. इस कदर नशे में हैं कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे हैं. दोनों गार्ड को पकड़ते हैं, जिस कारण वो गिर भी जाते हैं. मौके पर बैठे लोग दोनों को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे केस
नोएडा में देर रात पब और मॉल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. बीते साल गार्डन गैलेरिया स्थित एक बार में गार्ड द्वारा एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी।









