Hindenburg Report: अडानी मामले मायावती ने केंद्र सरकार को घेरा, BSP सुप्रीमो ने कही ये बात

Facebook
X
WhatsApp

Hindenburg Report: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को कहा कि अडानी के मुद्दे की वजह से भारत की छवि दांव पर लगी है और हर कोई इसको लेकर चिंतित है, लेकिन सरकार इसे ‘बहुत हल्के’ में ले रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अडानी मामले का भारतीय अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालीन प्रभाव पड़ेगा और दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार इस देश के लोगों को भरोसे में नहीं ले रही है.

केंद्र पर बड़ा आरोप

मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘रविदास जयंती पर अडानी प्रकरण को कैसे भूला जा सकता है क्योंकि ये नई चिंता का कारण है. इस तरह के मामलों का हल ढूढ़ने के बजाय सरकार लोगों को नजरअंदाज कर नए वादे कर रही है. (Hindenburg Report) अडानी मुद्दे की वजह से भारत की छवि दांव पर लगी है और हर कोई चिंतित है, लेकिन सरकार इस मुद्दे को बहुत हल्के में ले रही है.

उन्होंने कहा, ‘विश्व में अपनी रैंकिंग स्थापित करने वाले इस देश के एक कारोबारी की वजह से भारत का आर्थिक जगत निराश है और अवसाद में है. इसका इस देश की अर्थव्यवस्था और आम जीवन पर दीर्घकालीन असर पड़ने जा रहा है. अन्य मामलों की तरह ही अडानी के मामले में सरकार इस देश के लोगों को सदन के माध्यम से भरोसे में नहीं ले रही. सरकार को लोगों के भरोसे के साथ नहीं खेलना चाहिए.’

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी ‘शॉर्ट सेलर’ और वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग ने करीब 10 दिन पहले अडानी समूह के खिलाफ कंपनी संचालन के मोर्चे पर गड़बड़ी के कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है.

अडानी समूह ने आरोपों का खंडन

अहमदाबाद स्थित अडानी समूह ने सभी आरोपों का खंडन किया है और इसे भारत पर सुनियोजित हमला करार दिया है.

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/lucknow-girlfriend-threatened-this-young-man-commits-suicide-out-of-fear-know/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें