Good News: अब रात में लें Lucknow का लुत्फ, मुंबई व दिल्ली की तर्ज पर नाइट लाइफ में बहुत कुछ होगा खास

Facebook
X
WhatsApp

Good News: दिल्ली, गोवा, मुंबई और गुरुग्राम जैसे शहरों की नाइट लाइफ के चर्चे आम हैं पर अब नाइट लाइफ का लुत्फ लखनऊ के लोग भी ले सकेंगे और लखनऊ आने वाले भी. लखनऊ विकास प्राधिकरण सीजी सिटी में फाइन डाइनिंग स्ट्रीट बनाने जा रहा है. यहां स्थानीय लोगों को 12 महीने 24 घंटे और सातों दिन होटल, रेस्टोरेंट में खाने पीने की सुविधा के साथ ही बार का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. यानी किसी भी वक्त आप जाकर यहां परिवार के साथ नवाबों के शहर लखनऊ की रात का लुत्फ उठा सकेंगे.

फाइन डाइनिंग स्ट्रीट को 350 करोड़ रुपये की जमीन पर बनाया जा रहा है. (Good News) इस स्ट्रीट की लोकेशन इसलिए खास है क्योंकि इसके ठीक सामने इकाना स्टेडियम है. बगल में एक बड़ा शॉपिंग मॉल है. यही नहीं, एयरपोर्ट मात्र 16 किलोमीटर दूर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण के कमर्शियल डिवीजन हेड अमित कुमार राठौर ने बताया लखनऊ में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. पर्यटक रात में लखनऊ देखना चाहते हैं. लेकिन अभी शहर रात में पूरा बंद हो जाता है.

CM योगी को पसंद आया था हैदराबाद का आइडिया

प्राधिकरण के एक दूसरे अधिकारी का कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब हैदराबाद दौरे पर गए थे, तो उन्होंने वहां फाइन डाइनिंग स्ट्रीट देखी थी. उसे देखकर वह बेहद प्रभावित हुए और यहां पर आने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे लखनऊ में भी बनाने का आदेश दिया था. इसी के बाद से प्राधिकरण जमीन ढूंढ रहा था. अब सीजी सिटी की जमीन को तय कर लिया है. यहां फाइन डाइनिंग स्ट्रीट बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा. इसे करीब 6 एकड़ में बनाया जा रहा है.

https://youtu.be/y17Cj_6wRjM

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44964

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें