Sharia law: आइब्रो बनवाना और हेयर ट्रांसप्लांट करना है नाजायज, जानिए कानून

Facebook
X
WhatsApp

Sharia law: मुस्लिम महिलाओं या पुरुषों का Eyebrow यानि भौंह बनवाना, मुड़वाना या नोचना जायज नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर इसे छंटवा सकते हैं। बरेलवी मसलक ने सुन्नी मुसलमानों के लिए ऐसे कई निर्णय सार्वजनिक किए हैं। साथ ही उलमा ने यह भी कहा क‌ि किसी दूसरे के बाल अपने सिर पर उगाना भी जायज नहीं है।
दरअसल, बरेलवी मसलक को मानने वाले लोग देश, दुनिया से अपने सवाल भेजते हैं। इनमें मुख्य सवालों पर शरई काउंसिल आफ इंडिया वार्षिक सेमिनार में चर्चा होती है। चर्चा में सवाल काजी-ए-हिंदुस्तान असजद रजा खां से पूछा जाता है। वह इन सभी सवालों के जवाब पर अपनी अंतिम सुझाव देते हैं।
13-15 फरवरी तक दरगाह आला हजरत मदरसा इस्लामिक स्टडी सेंटर में हुए सेमिनार में उलमा के सामने 3 मुख्य सवाल रखे गए। यूट्यूब से कमाई जायज या नाजायज है? (Sharia law) इस पर अगले वर्ष निर्णय लेने को कहा गया। इसके बाद दो और सवाल पूछे गए।

पहला सवाल यह था की हेयर ट्रांसप्लांट करवाना और आईब्रो बनवाना जायज या नाजायज है? दूसरा सवाल यह पूछा गया की SMS कर तलाक देने पर शरीयता क्या कहती है? इन पर विमर्श हुआ। इन सभी सवालों का जवाब जमात रजा-ए-मुस्तफा राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने दिया।
उलेमा ने बताया, “हेयर ट्रांसप्लांट जायज है। इसका संदर्भ था कि यदि किसी कारण से जन्मजात बाल गिर गए तो अपने बाल दोबारा उगवाने का उपचार कर सकते हैं। लेकिप, अपने सिर पर किसी दूसरे व्यक्ति या पशु के बाल उगाना जायज नहीं है। ”
महासचिव फरमान मियां ने दूसरे सवाल के जवाब में कहा, “भौंहों को छांटना और पतली कराना या मुड़वाना नाजायज है। इसका संदर्भ था कि इसकी मूल स्वरूप में छेड़छाड़ न हो। हेयर संबंधी नियम पुरुष और महिला दोनों पर समान लागू होते हैं।

महासचिव फरमान मियां ने बताया, “भले ही वह संदेश बीवी को भेजा जाए या न भेजा जाए। संदेश डिलीट कर देने पर भी तलाक माना जाएगा। SMS को शरीयत की रोशनी में खत या अन्य संदेश साधन की तरह माना गया है। ऐसी स्थिति में SMS पर भेजे गए संदेश जायज माने जाएंगे।”

उलमा ने शरीयत की रोशनी में विमर्श किया था- फरमान

जमात रजा-ए-मुस्तफा राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने बताया, “तीन दिवसीय सेमिनार में प्रमुख सवाल रखे गए थे। उलमा ने शरीयत की रोशनी में इन पर विमर्श किया था। जिसके बाद काजी एक हिंदुस्तान ने हेयर ट्रांसप्लांट और SMS से संबंधित सवालों के जवाब तय कर दिए हैं।”

https://youtu.be/BIhCiu8n2hY

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/junaid-nasir-murder-accused-cow-vigilante-monu-manesar-will-no-longer-be-able-to-earn-money-from-youtube/

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें