Barabanki News: बाराबंकी में आकाशीय बिजली का कहर, 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से झुलसे

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आकाशीय बिजली गिरने के चलते एक ही परिवार के 4 लोग बुरी तरह झुलस गए. जबकि, 2 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है. इस दौरान परिवार वालें आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने परिवार की ही एक 32 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अमला मौके पर पहुंचा है.

इस पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती 4 लोगों का इलाच चल रहा है, जिनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है. (Barabanki News) दरअसल, ये हादसा बाराबंकी ज़िले में सतरिख थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में हुआ है.

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, गुड्डू और उसके परिवार के सदस्य अपने खेत पर काम करने के दौरान नाश्ता करने के लिए बैठे हुए थे. तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई. जिसके चलते परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए. बताया जा रहा है कि खेत पर जिस जगह आकाशीय बिजली उस जगह की जमीन धंस गई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे. जहां सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने शिवाकांति को मृत घोषित कर दिया. जबकि, अन्य सभी लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

बता दें कि, इस हादसे में पीड़ित गुड्डू यादव की पत्नी की मौत हो चुकी है. जबकि, 5 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. जिसमे 3 बच्चे जिला अस्पताल में मौत और जिंदगी के जंग लड़ रहे हैं. दरअसल, जिस समय ये हादसा हुआ उस परिवार खेत में मेंथा की फसल की रोपाई का काम कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली खेत में काम कर रहे परिवार पर गिरी. इस हादसे से लोग डर गए हैं.

CMO बोले- डॉक्टरों को घायल मरीजों के इलाज के दिए निर्देश

इस मामले में बाराबंकी सीएमओ डॉक्टर अवधेश यादव का कहना है कि आज सुबह बादल से आकाशीय बिजली गिरने के जानकारी मिली है. वहीं, हरख ब्लॉक के मोहनापुर ग्राम सभा के अंतर्गत एक दौलतपुर गांव है. यहां अपनी मां के साथ तीन बच्चे खेत पर काम कर रहे थे, जिसमें बिजली गिरने से मां की मौत हो गई है. जबकि, तीन बच्चों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों को घायल मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=46304

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें