Auraiya News: घर में बनाए जा रहे थे देसी बम, फटते ही मचा हड़कंप, 2 बहनें गंभीर रूप से घायल

Facebook
X
WhatsApp

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरेया जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां पर एक घर में देसी बम बनाने की टेस्टिंग की जा रही थी, तभी टेस्टिंग के दौरान अचानक बम फट गया. जिससे दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. वहीं, लड़कियों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया. हालांकि, बम फटने से गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया.

दरअसल, ये मामला औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चपटा गांव का है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली , जिसमें बम बनाने की सामग्री मिली है, (Auraiya News) जिसके बाद औरेया जिले के एसपी चारू निगम ने घटना का निरीक्षण किया. जांच में पता चला कि जिस घर में बम फटा है, उस घर में बम बनाने का काम किया जा रहा था. इसी बीच देसी बम की टेस्टिंग के दौरान यह हादसा हो गया.फिलहाल एहतियात के तौर पर पूरे गांव में भरी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

दोनों बच्चियों की हालत को देखते हुए किया गया कानपुर रेफर

वहीं, औरेया जिले की एसपी चारू निगम ने बताया कि चपटा गांव के रहने वाले आफताब के घर में बम विस्फोट हुआ है, जिसमें बेटी अदीबा (20), भतीजी साबिया (18) बेटी रहीस अहमद जो कि जलालपुर सिकंदरा कानपुर देहात के साथ छत पर पापड़ सुखा रही थी. तभी पीछे से अचानक बम फटने से दोनों बुरी तरह घायल हो गईं.

इस दौरान तेज धमाका की आवाज से चीख-पुकार सुन परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. जहां दोनों को आनन-फानन सीएचसी अजीतमल ले जाया गया है. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिले की एसपी चारू निगम, एसडीएम अखिलेश कुमार, सीओ भारत पासवान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच- पड़ताल कर रही है. हालांकि, इससे पहले भी मकान में बम बनाने को लेकर मुकदमा लिखा गया है, जिसकी फाइल चेक कर जांच की जा रही है.

इस दौरान गांव में हालात फिलहाल शांत है. इसके साथ ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. बता दें कि, जब पुलिस ने बंद कमरे की तलाशी ली तो वहां पर बोरी में बारूद समेत कंकड़ पत्थर और नट बोल्ट और कांच के बल्ब के टुकड़े भी मिले हैं.

https://youtu.be/dLAP8IyjFio

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=46540

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें