Ghaziabad News: ‘अयोध्या के बाद पूर्ण रामराज्य सिर्फ लोनी में है’, BJP विधायक के बिगड़े बोल

Facebook
X
WhatsApp

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बुधवार को अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. विधायक ने कहा कि अयोध्या के बाद अगर कहीं पूर्ण रूप से रामराज्य है तो वो सिर्फ लोनी में है. चैत्र नवरात्रि के चलते किसी का व्रत खंडित न हो और क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे, इसके लिए सभी तरह की मीट शॉप्स और होटल बंद करवाए जाएं.

आपको बता दें कि बीजेपी विधायक ने जिस लोनी क्षेत्र की तुलना अयोध्या से की है, (Ghaziabad News) वहां आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिनों यानी 6 मार्च को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की परमहंस कॉलोनी में हत्या का मामला सामने आया था. यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. चोरी, लूट, दुष्कर्म और हत्या समेत कई वारदातें सामने आती रही हैं.

विधायक ने क्यों की अयोध्या और लोनी की तुलना?

दरअसल, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को एक लेटर लिखा. जिसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अगर कहीं पूर्ण रामराज्य है तो वह लोनी में है. क्योंकि रावण का वध करने के बाद लवणासुर नाम का एक बड़ा राक्षस बच गया था, जिसका वध खुद शत्रुघ्न ने किया था. आगे यह भी कहा कि चैत्र नवरात्रि के चलते किसी का व्रत खंडित न हो और क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे, इसके लिए सभी तरह की मीट शॉप्स और होटल बंद करवाए जाएं.

विवादों से गहरा नाता

आपको बता दें कि बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर आए दिन अपने बयानों को लेकर विवादों में बने रहते हैं. इतना ही नहीं, दिल्ली के 2020 के दंगों में भी विधायक की संलिप्तता की खबरें सामने आई थीं. गुर्जर अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाते हैं.

https://youtu.be/FjAOnHJTGaA

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=46578

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें