Priyanka Gandhi News: परिवार की रक्षा-संस्कारों के लिए लड़े भगवान राम, क्या वह भी परिवारवादी हैं? प्रियंका का BJP पर हमला

Facebook
X
WhatsApp

Priyanka Gandhi News: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जमकर मोदी सरकार पर गरजीं. प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी हमेशा गांधी परिवार पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाती है. मैं आज पूछना चाहती हूं कि क्या सत्तेधारी बीजेपी भगवान राम के बारे में भी यही सोचती है? क्या आप उनको भी परिवारवाद के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे, क्योंकि वह भी एक वंश के थे.

संकल्प सत्याग्रह में भाषण देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आप (बीजेपी) हमें परिवारवाजी बोलते हैं तो भगवान राम कौन थे. भगवान राम को वनवास भेजा गया. भगवान राम ने अपनी धरती और अपने परिवार के लिए धर्म का पालन किया. (Priyanka Gandhi News) क्या भगवान राम परिवारवादी थे? क्या पांचों पांडव परिवारवादी थे? यह सभी अपने परिवार की रक्षा और संस्कारों के लिए लड़े.

हमें अपने परिवार की शहीदी पर क्यों शर्म आनी चाहिए?- प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि हमें अपने परिवार की शहीदी पर क्यों शर्म आनी चाहिए? वह देश के लिए शहीद हो गए. इस धरती में उनका खून है. मेरे परिवार के खून ने इस देश के लोकतंत्र को सींचा है. प्रियंका गांधी के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने हिंदू धर्म का भी जिक्र किया. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू धर्म की पुरानी परंपरा है कि जब किसी राजा के अंदर अहंकार आ जाता है तो जनता उसे जवाब देती है.

सत्याग्रह में कौन कौन नेता शामिल हुए?
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
पूर्व केंद्रीय मंत्री पीचिदंबरम
वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री समान खुर्शीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री वन कुमार बंसल
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=46781

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें