Bihar Crime News: सहरसा में सिरफिरे ने दिनदहाड़े लोगों पर धारधार हथियार से किया हमला, दो घायल; जांच में जुटी पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के शर्मा चौक के पास एक सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से कई लोगों पर जानलेवा हमला किया, जिसके बादपूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.वहीं, इस घटना में रिटायर्ड टीचर जगदीश पंडित (85) और जयचंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है.जबकि, रिटायर्ड टीचर की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

वहीं, गंभीर रूप से घायल जयचंद शर्मा का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. (Bihar Crime News) पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक का नाम सुभाष कुमार है. जोकि माखन टोला इलाके का रहने वाला है. जो आज सुबह में हाथ में धारदार हथियार लेकर आया. जिसके बाद उसने लोगों पर हमला करना शुरू दिया. हालांकि, इस घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल हो गया है.

घरों में दुबके लोग, घूमता रहा था सिरफिरा

बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सड़क पर आरोपी युवक घूमता रहा. ऐसे में हालात ये हो गए कि सिरफिरे युवक के डर से स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए. वहीं, आरोपी युवक का हथियार के साथ पैदल चलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. हालांकि, पुलिस ने स्थानीय लोंगों की मदद से आरोपी सिरफिरे युवक को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया है.

उधर, घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सरफिरे आरोपी युवक सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस मामले में पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

https://youtu.be/fpA6qI86rN8

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/covid-19-corona-spreads-its-legs-corona-infection-confirmed-in-2-women-in-kanpur/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें