Umesh Pal Murder Case: अतीक के जीजा अखलाक ने दी थी शूटरों को पनाह, STF ने किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उमेश पाल मर्डर केस में बड़ा इनपुट आया है. पता चला है कि उमेश पाल मर्डर केस को अंजाम देने के बाद शूटर माफिया डॉन अतीक अहमद के जीजा अखलाक के घर में छुपे थे. पुख्ता इनपुट के अधार पर एसटीएफ ने मेरठ में रहने वाले अखलाक को गिरफ्तार कर जरूरी पूछताछ के बाद प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस के मुताबिक अखलाक ने एक रात इन बदमाशों को नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में रखा था.

इसके बाद अगली सुबह उन्हें जरूरी खर्च के लिए रकम देकर किसी अन्य ठिकाने के लिए रवाना कर दिया. पुलिस के पहले से ही शक था कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मेरठ आए थे. (Umesh Pal Murder Case) इसी आशंका के मद्देनजर अतीक का जीजा अखलाक पुलिस के रडार पर था. पुख्ता इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ मेरठ ने शनिवार की रात अखलाक को उठा लिया और कड़ाई से पूछताछ की. इसमें काफी तथ्यों की पुष्टि हो गई.

इसके बाद मेरठ पहुंची प्ररयागराज पुलिस ने अखलाक को अपनी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उसे लेकर वापस लौट आई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अखलाक से आगे की पूछताछ की जा रही है. बता दें कि 24 फरवरी को बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में गवाही के बाद मुख्य गवाह उमेश पाल अपने घर जा रहे थे. वह अपनी गली के मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने सरेआम गोली और बम मार कर उनकी हत्या कर दी थी.
पुलिस के मुताबिक इस वारदात में अतीक अहमद मुख्य आरोपी है, लेकिन उसके जीजा अखलाक ने भी अहम भूमिका निभाई थी. पहले से तय था कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मेरठ आएंगे. जहां रात भर रूकने के बाद अखलाक को उनके लिए जरूरी फंड का इंतजाम करना था. बता दें कि 44 साल के आपराधिक कैरियर में पहली बार माफिया डॉन अतीक अहमद को पहली बार सजा हुई है. उसे यह सजा साल 2007 में उमेश पाल के अपहरण के मामले में हुई है.

अतीक का नौकर भी गिरफ्तार

इसी क्रम में एसटीएफ ने माफिया डॉन अहमद के एक और नौकर को गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान कौशांबी के रहने वाले शारुप उर्फ शाहरूख के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक उमेश पाल मर्डर केस में इसकी भूमिका भी सामने आई है. आरोप है कि शाहरूख ने असद के कहने पर अतीक की पत्नी शाइस्ता से 50 हजार रुपये लेकर अरमान के भाई को दिया था. इसके अलावा उसकी भूमिका साजिश में भी रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी शाहरूख माफिया डॉन अतीक के ससुर से मिलने गया था. इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया है. उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया है.

साबरमती जेल में है अतीक

आरोप है कि राजूपाल हत्याकांड के अतीक ने उमेश पाल को गवाही से दूर रहने को कहा था, लेकिन जब उमेश पाल ने मना कर दिया तो उसने उसे अगवा कर बुरी तरह से मारपीट की थी. इस मामले में फैसले के दिन गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक को प्रयागराज कोर्ट लाया गया था. पुलिस के मुताबिक इसके अलावा भी अतीक के खिलाफ सौ से अधिक मामले पुलिस में आए, जबकि इनमें से महज 51 मामले ही ऐसे हुए, जिनमें सुनवाई ट्रॉयल तक पहुंची है.

https://youtu.be/sSXZqVYQ6j0

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=47164

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें