Food Poisoning Case: BBD यूनिवर्सिटी की 42 छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार, स्टार नाइट पार्टी के बाद बिगड़ी हालत

Facebook
X
WhatsApp

Food Poisoning Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं अचानक देर रात बीमार पड़ गईं. बीमार छात्राओं को BBD यूनिवर्सिटी की बस के द्वारा लोहिया इमरजेंसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया. लोहिया अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि देर रात 38 छात्राओं को और सुबह 4 छात्राओं को इमरजेंसी इलाज के लिए लाया गया था. कुल 42 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हुईं.

इलाज के दौरान पता चला कि छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई हैं. (Food Poisoning Case) बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात BBD फाउंडेशन डे मनाया जा रहा था. इसमें बालीवुड के कई सिंगर और स्टार भी हिस्सा लेने पहुंचे थे. फिलहाल इस पूरे मामले पर BBD प्रशासन पुरी तरह से खामोश है.

बाहर खाने के लिए गईं थी छात्राएं

लोहिया अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉक्टर ए.पी. जैन ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की शिकार छात्राएं BBD विश्वविद्यालय से आईं थी. बीबीडी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फाउंडेशन डे मनाया जा रहा था. कुछ छात्रों का समूह बाहर खाना खाने के लिए गए था. सिर्फ उन्हीं समूह के छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई.
बीमार छात्राओं को देर रात 38 छात्राओं को लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. सुबह 4 छात्राएं लोहिया इमरजेंसी अस्पताल आईं थीं. इलाज के द्वारा पता चला कि छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई थीं. कोई भी केस गंभीर नहीं था. सबका इलाज करके भेज दिया गया है.

मामले में जांच के दिए गए आदेश

बीबीडी यूनिवर्सिटी में फाउंडेशन डे मनाया जा रहा था. इसके बाद वहां पर खाना खाने से लगभग डेढ़ सौ छात्र छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद चंदन व लोहिया हॉस्पिटल एंबुलेंस द्वारा भेजा गया. सभी छात्र-छात्राओं को इलाज के बाद वापस कैंपस भेज दिया गया. बीबीडी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

https://youtu.be/8vM10CJgk9E

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=47187

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें