Asad Encounter Postmortem: अतीक के बेटे को लगीं दो गोलियां, एक दिल को चीर हुई आरपार, दूसरी सीने से होकर गले में फंसी

Facebook
X
WhatsApp

Asad Encounter Postmortem: झांसी के पारीछा डैम के पास एनकाउंटर में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद का शुक्रवार रात 2:30 बजे तक पोस्टमार्टम चला। 3 डॉक्टरों का पैनल शामिल रहा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सामने आया कि माफिया अतीक के बेटे असद को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पीछे से पीठ में लगकर दिल और सीने को चीरते हुए बाहर निकल गई। (Asad Encounter Postmortem) जबकि दूसरी गोली सीने में लगी और गले में जाकर फंस गई।

madan 76
Asad Encounter Postmortem: अतीक के बेटे को लगीं दो गोलियां, एक दिल को चीर हुई आरपार, दूसरी सीने से होकर गले में फंसी

डॉक्टरों की टीम ने शरीर के भीतर से गोली को बरामद किया है। वहीं, शूटर गुलाम को सिर्फ एक गोली लगी, जो पीठ में लगकर दिल व सीने को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली से ही दोनों की मौत हुई है।

पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी

डॉ. शैलेश गुप्ता, डॉ. नीरज सिंह और डॉ. राहुल पाराशर के पैनल ने रात करीब 9 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया। दाेनों शवों के पोस्टमार्टम करने में करीब 5 घंटे का वक्त लगा। इस दौरान पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

देर रात तक न तो असद के परिजन झांसी पहुंचे और न ही गुलाम का परिवार लाश लेने के लिए आया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। बाहर पुलिस का पहरा लगाया गया है। कुछ देर बाद उनके शव को प्रयागराज भेजे जाने की उम्मीद है।

https://youtu.be/DOCSn7rkZ14

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/cm-yogis-old-statement-started-trending-after-asads-encounter-i-will-mix-it-in-the-soil/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें