Amritpal: वैसाखी पर अमृतपाल के सरेंडर की अटकलें, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जगह-जगह लगे पोस्टर

Facebook
X
WhatsApp

Amritpal: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज वैसाखी के अवसर पर सरेंडर कर सकता है। गुरुवार को उसके राजस्थान में होने की सूचना के बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हालांकि, कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। अमृतपाल 27 दिन से फरार है। सरेंडर की अटकलों के बीच पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तरनतारन और अमृतसर में अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं बठिंडा में भी पुलिस अलर्ट पर है। गुरुवार को होशियारपुर में अमृतपाल को पनाह देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच पंजाब पुलिस ने राज्य के कई स्थानों पर नाकेबंदी कर दी है।

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर की ओर से तख्त श्री दमदमा साहिब में पंथक कांफ्रेंस करने का एलान किया हुआ है। अकाली दल अमृतसर शुरू से ही अमृतपाल का समर्थक रहा है। (Amritpal) पुलिस को यह भी आशंका है कि अमृतपाल सिंह अकाली दल अमृतसर की कांफ्रेंस में सरेंडर कर सकता है। इसी को लेकर राज्य भर में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की नाकाबंदी मजबूत कर दी गई है।

ग्रामीण कमेटियों को किया अलर्ट

अमृतपाल के बारे में चर्चा थी कि वह वैसाखी तक आत्मसमर्पण कर सकता है। इसके चलते सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई की गई है। पुलिस ने छह सीमावर्ती जिलों में गठित ग्रामीण चौकस कमेटियों को भी अलर्ट रहने की हिदायत दी है। इन जिलों में फिरोजुपर, फाजिल्का, अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट व गुरदासपुर का क्षेत्र शामिल है। यह सभी जिले पाकिस्तान की सीमा से सटे हैं। डीआईजी बॉर्डर रेंज नरेंद्र भार्गव की अगुवाई में यहां विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि आरोपी को जल्द दबोचा जाए।

https://youtu.be/-y92xmhOnLY

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=47831

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें