Cricket News: क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली का डांस देखकर खुश हुए KRK

Facebook
X
WhatsApp

Cricket News: क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली का जोशिला अंदाज फैंस का काफी पसंद आता है। चाहे वह बल्लेबाजी हो या फिर उनकी फील्डिंग, वह हर अंदाज में फैंस का दिल जीत लेते हैं। यही वजह है कि फैंस स्टेडियम में कोहली-कोहली के नारे भी लगाते हैं। वह आरसीबी के लिए इस सीजन में तीन मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं।
सिर्फ अपनी बैटिंग से ही नहीं कोहली बीच-बीच में अपने डांस से भी लोगों को एंटरटेन भी करते रहते हैं। हालांकि, इस आईपीएल में उन्होंने डांस की कोई झलकी नहीं दिखाई है, लेकिन उनके कई पुराने डांस वीडियोज वायरल हो चुके हैं। (Cricket News) हाल ही में केकेआर के खिलाफ मैच के बाद कोहली शाहरुख खान से ‘झूमे जो पठान’ गाने के स्टेप सीखते दिखे थे। अब उनके डांस पर खुद को ‘फिल्म क्रिटीक’ कहने वाले कमाल आर खान ने तंज कसा है और मजाक किया है।

कोहली के आईपीएल 2020 के दौरान किए गए पुराने डांस के वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने लिखा- मैं कोहली के डांस स्किल से बेहद खुश और इम्प्रेस हूं। ऐसे में मैं उन्हें अपनी फिल्म ‘देशद्रोही-2’ के लिए आइटम नंबर करने का ऑफर देता हूं। दरअसल, केआरके 2008 में फिल्म ‘देशद्रोही’ और 2014 में ‘एक विलेन’ में काम कर चुके हैं। इसके अलावा केआरके ‘बिग बॉस’ शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ 46वां अर्धशतक लगाया था। उन्होंने 44 गेंदों में 61 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए थे। हालांकि, उनकी पारी भी बैंगलोर को जीत नहीं दिला सकी। आरसीबी की टीम इस सीजन अब तक तीन में से दो मैच हार चुकी है। कमेंटेटर साइमन डूल ने कोहली पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कोहली सिर्फ अपने माइलस्टोन का ध्यान रखते हैं। इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इस बयान को बेतुका बताया था।

https://youtu.be/cdAXrum10cw

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/up-news-horrific-road-accident-6-people-died-tragically/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें