Nitish Kumar: अपने ही बयान से पलटे नीतीश! पहले कहा था- जो पिएगा वो मरेगा; अब दे दिया 4 लाख मुआवजा

Facebook
X
WhatsApp

Nitish Kumar: शराब खराब चीज है. बिहार में शराबबंदी है. इसके बाद भी ‘जो लोग इसे पियेगा वह मरेगा. मुआवजा किस बात का?’ बिहार विधानसभा में यह बयान देने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से हुई मौत पर मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों ने शराब पीकर गलत किया है. गलत चीज पीने से उनकी मौत हुई इसके बाद भी उनके परिवार की मदद करेंगे. परिवार को सीएम रिलिफ फंड से चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा. सीएम ने कहा कि मुआवजा उन परिवारों को दिया जाएगा जिनके घर के सदस्यों की मौत 2016 से अब तक हुई है.

मुआवजा लेने के लिए पीड़ित परिवार को यह लिखकर देना होगा कि शराब खराब चीज है. उनके घर के सदस्य ने शराब पीकर गलत काम किया. वह शराबबंदी के पक्ष में हैं.

सीएम ने गिनाए शराबबंदी के फायदे

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 से हमने शराबबंदी की है. शराब खराब चीज है. लोग शराब नहीं पिये यह बताने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके बाद बहुत लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया. (Nitish Kumar) लेकिन पिछले कुछ दिनों में बिहार में शराब को लेकर कुछ घटनाए घटी है. 2022 और 2021 में भी कुछ घटनाएं घटी है. ये बहुत दुखद है.

नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी लागू कराने के बाद से ही हमने कहा था शराब गलत चीज है. शराबबंदी के बाद जो जो भी गलत तरीके से शराब बचेगा उस से पर कार्रवाई की जाएगी. हम तो हमेशा कहते रहे हैं कि पियोगे तो नुकसान होगा. गलत चीज पीने से लोग मर जाते हैं. लेकिन लगातार हो रही घटनाओं को देखकर मुझे दुख हुआ और फिर यह निर्णय लिया गया है और सीएम रिलीफ फंड से चार लाख रुपए मुआवजा देने का.

अपने ही बयान से पलटे नीतीश

बिहार में पिछले साल सारण में जहरीली शराब पीने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. तब बीजेपी ने शराबबंदी को फेल बताया था. बीजेपी ने इस नरसंहार बताया था और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की थी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तब दो टूक मुआवजा देने से इंकार कर दिया था और कहा था- शराब गलत चीज है. जो गलत चीज पियेगा वह मरेगा. मुआवजा किस बात का? और अब नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से मौत पर मुआवजे का ऐलान किया है.

https://youtu.be/EesxaP6UjTo

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=48017

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें