Amritpal: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को पुलिस ने हिरासत में लिया, लंदन जाने के लिए पहुंची थी अमृतसर एयरपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

Amritpal: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। उनकी डेढ़ बजे की फ्लाइट थी। वे यूके जा रही थी। लिस्ट में नाम देख इमीग्रेशन ने उन्हें रोका और उनसे पूछताछ की। सुरक्षा एजेंसियां भी किरणदीप कौर से पूछताछ कर रही हैं।

यूके की नागरिक है किरणदीप कौर

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर की आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के साथ निकटता है। (Amritpal) शादी से पहले किरणदीप एक ऑनलाइन कंपनी में काम करती थी। अब कोई काम नहीं कर रही है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक वर्ष पहले अमृतपाल के संपर्क में आई थी। किरणदीप कौर यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नागरिक है।

किरणदीप के दादा 1951 में यूके चले गए थे। तभी से उनका परिवार वहीं रह रहा है। एक इंटरव्यू में किरणदीप ने कहा था कि मेरा परिवार सिख प्रचारकों का परिवार नहीं है। अन्य सिख परिवारों की तरह यूके के गुरुद्वारा साहिब में जाती थी। मैंने 12 वर्ष की उम्र से गुरुद्वारा साहिब जाना शुरू किया। मैं अमृतपाल के साथ किसी कार्यक्रम में नहीं गई और न ही अमृतपाल मुझे लेकर जाना चाहता था। वह चाहता था कि कोई मुझे अमृतपाल के नाम के साथ जोड़कर न पहचाने, जिससे भविष्य में कोई समस्या पैदा न हो। हमने यह फैसला भी नहीं किया था कि हमेशा ही पंजाब में ही रहेंगे।

https://youtu.be/O8GfIkKStPE

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/aaradhya-bachchan-aaradhya-knocked-on-the-door-of-delhi-high-court-filed-a-petition/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें