Umesh pal murder: छत्तीसगढ़ भागा गुड्डू मुस्लिम? पुलिस को नए लोकेशन के बारे पता चला; अशरफ के तीनों साले भी STF के रडार पर

Facebook
X
WhatsApp

Umesh pal murder: उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बदमाश गुड्डू मुस्लिम को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ फरार होने की आशंका है.ओडिशा में एक शख्स से पूछताछ के बाद पुलिस को गुड्डू मुस्लिम के नए लोकेशन के बारे में पता चला है. बताया जा रहा है कि राजा खान नाम के शख्स से यूपी एसटीएफ ने पूछताछ की थी.

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. जिन बदमाशों ने उमेश पर गोलियां और बमबाजी की थी, उनमें से एक गुड्डू मुस्लिम भी है. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है. (Umesh pal murder) गुड्डू मुस्लिम को अतीक के करीबियों में से जाना जाता है. बताया जाता है कि उमेश की हत्या से पहले गुड्डू अशरफ से मिलने बरेली जेल गया था. यह पर अशरफ ने गुड्डू को पूरा मर्डर प्लान बताया था.

सूत्रों के मुताबिक, अशरफ के सालों से भी पुलिस पूछताछ करेगी. अशरफ के तीन साले फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों को शक है कि ये भी पूरे मामले में कही न कहीं संलिप्त हैं. ऐसी खबर है कि पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत भी मिले हैं. तीन में से अशरफ एक साला तो पहले से ही किसी केस में वांटेड है. तीनों के नाम सद्दाम, गद्दाफी और जैद हैं. पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी है.

उमेश पाल मर्डर केस में यूपी पुलिस ने चार बदमाशों को ढेर कर दिया है. वहीं, तीन अब भी फरार हैं. पुलिस ने हाल ही में अतीक के बेटे असद और गुर्गा गुलाम को झांसी में एक एनकाउंटर में मार गिराया है. वहीं, इस केस के मुख्य आरोपी अतीक और असद की भी हत्या हो गई है. उमेश की इसी साल 24 फरवरी को हत्या हुई थी, वहीं अतीक और अशरफ को 15 अप्रैल को बदमाशों ने गोली मार दी थी.

प्रयागराज की कोर्ट ने उमेश के अपहरण केस में अतीक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. वहीं, अशरफ को दोषमुक्त कर दिया था. उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी आरोपी बनाया है, हालांकि, वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

https://youtu.be/gQQO0faI_a4

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=48446

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें