Karnataka Elections 2023: पीएम मोदी ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र, बताया किस तरह जाएं वोटरों के पास

Facebook
X
WhatsApp

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जमकर प्रचार हो रहा है. इस बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं और वोटर्स को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया है कि वे किस तैयारी के तहत लोगों के बीच में जाएं? साथ ही साथ उन्होंने बताया कि वो दो दिन बाद जनता के दर्शन करने आ रहे हैं. उनकी पार्टी पर जनता का पूरा विश्वास है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज बहुत बड़े कार्यक्रम को आयोजित किया है. (Karnataka Elections 2023) कर्नाटक में जितने भी बूथ हैं उनमें 10 पुरुष और 10 महिला को मिलाकर 20 लोगों की मजबूत टीम बनाई जाए. 2/2 लोगों की 10 टीम बनाकर अपने बूथ के सभी वोटरों के पास जाइए. उनके घर में जाइए. 1-2 घंटे बिताकर उनसे बात कीजिए. उन्हें बताइए कि केंद्र और राज्य सरकार उनके भलाई के लिए क्या क्या कर रही है? उन्हें वो सब मिला या या नहीं.

प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा है कि जब भी जनता के पास जाएं तो केंद्र और राज्य में जितने भी काम किए जा रहे सब उनके मोबाइल फोन और डायरी में होने चाहिए. बीजेपी का एजेंडा अगले 25 साल में देश को विकसित बनाना है. वहीं, हमारे विरोधियों का टारगेट किसी तरह से सत्ता हासिल करना है. पीएम ने बताया कि कर्नाटक की उनकी हाल की यात्राओं के दौरान उन्हें इस राज्य के लोगों से अपार प्यार और आशीर्वाद मिला. यहां बीजेपी के हर कार्यकर्ता को लोगों का प्यार मिल रहा है. यही बीजेपी में कर्नाटक के लोगों के गहरे विश्वास को दिखाता है.

भ्रष्टाचार खत्म करने में कांग्रेस की कोई रुचि नहीं- PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मिटाने में कोई रुचि नहीं ली क्योंकि वह खुद ही भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सोर्स रही है. साल 2014 के बाद भ्रष्टाचार से लड़ाई में कितनी तेजी आई है यह पूरा देश देख रहा है. जन-धन, आधार और मोबाइल के त्रिशुल ने भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा वार किया है. 60 सालों में AIIMS की संख्या 1 से बढ़कर 7 हुई, लेकिन बीजेपी की सरकार बनने के बाद सिर्फ 9 वर्षों में हमने देश में AIIMS की संख्या को तीन गुना बढ़ाया. ये ताकत है डबल इंजन सरकार की. अब देश में 20 AIIMS हैं और 3 AIIMS पर काम चल रहा है.

https://youtu.be/Zmn_6XsVbE8

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/up-news-the-difficulties-of-the-sons-of-the-jailed-mafia-ateeq-increased/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें