The Kerala Story: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देश भर के थिएटर में रिलीज हो चुकी है. बीजेपी के कई नेता इस फिल्म को लोगों से देखने की अपील कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश बीजेपी के सेक्रटरी अभिजात मिश्रा ने कॉलेज छात्राओं के लिए लखनऊ में इस फिल्म की निःशुल्क स्क्रीनिंग की व्यवस्था की. इस दौरान अभिजात मिश्रा ने 80 से अधिक छात्राओं के साथ मिलकर इस फिल्म को देखा.
अभिजात मिश्रा ने इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट भी किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अगर लड़कियों को लव जिहाद से बचाना है तो The Kerala Story देखें. अभिजीत मिश्रा के मुताबिक, यह पूरी फिल्म लड़कियों पर केंद्रित है. कैसे वह जाल में पंस जाती हैं और उनका धर्मांतरण कर दिया जाता है. फिर उन्हें आतंकी संगठनों के लिए काम करने को मजबूर कर दिया जाता है. अभिजीत मिश्रा ने बताया कि केरल में हजारों लड़कियां अब भी लापता हैं.
शिवराज सरकार ने फिल्म को किया टैक्स फ्री
कई राज्यों में द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री करने की मांग उठ रही है. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने निर्माता सुदिप्तो सेन की इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है. इस बात की पुष्टि खुद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर के किया. महाराष्ट्र में भी हिंदू सकल समाज समूह ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है. उनका कहना है कि इस फिल्म को हिंदू लड़कियों को दिखाना चाहिए, ताकि लव जिहाद जैसी कुरिती के खिलाफ वह जागरुक हों.
इस फिल्म के निर्माता सुदिप्तो सेन हैं. फिल्म के रिएटिव डायरेक्टर विपुल शाह हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा, योगिता बिहानी और सोनिया बेलानी ने मुख्य किरदार निभाए हैं. इन्ही के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूम रही है. इस फिल्म में केरल की तीन लड़कियों की कहानी को दिखाया गया है, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा. फिल्म के डॉयरेक्टर और प्रौड्यूसर का दावा है कि केरल से लगभग 30000 से ज्यादा लड़कियां गायब हो चुकी हैं. हालांकि, इस फिल्म का विरोध करने वालों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया है.
https://youtu.be/mXdLux6d0oc









