Girl dance: लड़की ने सरयू में किया बोल्ड डांस, Video देखकर भड़क गए लोग, खड़ा हुआ विवाद तो युवती में जागी ‘आस्था’!

Facebook
X
WhatsApp

Girl dance: आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं. उनके अंदर हुनर हो या ना हो, वो कुछ भी ऊटपटांग करते हैं और वायरल होने लगते हैं. पर कई बार लोग फेमस होने के चक्कर में ये भूल जाते हैं कि वो किसी की आस्था का मजाक भी बना रहे हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में एक लड़की ने भी किया, जब उसने अयोध्या में स्थित सरयू नदी (Girl dance in Saryu river) में बोल्ड डांस कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. युवती का वीडियो वायरल हुआ तो बवाल हो गया.

लोग उस युवती के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उसका मजाक बनाने लगे और पवित्र सरयू नदी (Saryu river girl dance video) के अपमान के लिए उसे घेरने लगे. (Girl dance) वीडियो को महेश कुमार श्रीवास्तवा नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया और लिखा- “हिंदुओं का पवित्र धर्म स्थली मनोरंजन का संधान नहीं है! अयोध्या में राम की पैड़ी पर बहती सरयू नदी की जलधारा में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु स्नान-ध्यान करके पवित्रता का अनुभव करते हैं.” इस ट्वीट के साथ उसने यूपी पुलिस और अयोध्या पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग कर, लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर दी. अब यूजर ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है.

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में लड़की काले रंग का सूट पहनकर सरयू नदी में खड़ी है और एक हिन्दी गाने पर बोल्ड डांस कर रही है. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने भी एक्शन लिया और अयोध्या पुलिस ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- “प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया.” इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर लड़की को ट्रोल किया. पर एक महिला ने उस लड़की की इंस्टाग्राम आई डी को ही शेयर कर उसके बारे में सबको जानकारी दी.

https://youtu.be/tsqk-HlLj10

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=52032

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें