Chandrashekhar Azad: को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लिखा था- ‘दिनदहाड़े चौराहे पर मारेंगे’

Facebook
X
WhatsApp

Chandrashekhar Azad: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले आरोपी को पुलिस ने अमेठी से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक का नाम विमलेश सिंह है. हमले से कुछ दिन पहले ही उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी थी. गौरीगंज थाना पुलिस और स्वाट की टीम ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

आरोपी विमलेश सिंह जामो थानाक्षेत्र के लखना बसंतपुर गांव का रहने वाला है. (Chandrashekhar Azad) पिछले दिनों सोशल मीडिया ‘क्षत्रिय ऑफ अमेठी’ के फेसबुक पेज पर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई थी, इस मामले को संज्ञान में लेते हुए गौरीगंज थाने की पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 506 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अज्ञात के किलाफ केस दर्ज किया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए जामो थाना, गौरीगंज और स्वाट की टीम ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

फेसबुक पेज पर दी गई थी धमकी

पुलिस के मुताबिक ‘क्षत्रिय ऑफ अमेठी’ के फेसबुक पेज पर चंद्रशेखर आजाद को लेकर पांच दिन पहले एक पोस्ट डाली गई थी, जिसमें लिखा गया था कि आजाद की हत्या अमेठी के ठाकुर दिनदहाड़े चौराहे पर करेंगे. ये पोस्ट हमले से पहले की गई थी. वहीं बुधवार को चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद गुरुवार को भी इस पेज पर एक पोस्ट डाली गई, इस पोस्ट में लिखा था कि आजाद को कमर में गोली मारी गई है, अगली बार वह नहीं बचेगा. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि चंद्रशेखर ‘रावण’ बहुत चालाक है और उसे सुरक्षा, एक बुलेट प्रूफ वाहन और जैकेट चाहिए.

चंद्रशेखर ने सीएम योगी पर उठाए सवाल

आपको बता दें कि बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें गोली उनके पेट को छूकर निकल गई. इस हमले में बाल-बाल उनकी जान बच गई. चंद्रशेखर की हालत अब खतरे से बाहर है. गुरुवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्ठी भी दे दी गई है. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आजाद ने कहा कि वो ठीक है. दर्द के लिए दवाई ले रहे हैं. दो-तीन दिन में वो ठीक हो जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी पर भी निशाना साधा और कहा कि सीएम योगी का इस मुद्दे पर न बोलना ये दर्शाता है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अपराध को सरंक्षण दे रहे हैं.

https://youtu.be/KJXyWx1U2aE

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=52037

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें