Bareilly News: ‘चौकी इंचार्ज करते हैं अपमानित’: ये आरोप लगाकर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी दो गोलियां, पुलिस महकमे में खलबली

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र की दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मार लीं। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हेड कांस्टेबल को एक गोली गर्दन और दूसरी पेट में लगी है।
साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। (Bareilly News) जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। ब्लीडिंग न रुकने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। खुद को गोली मारने से पहले हेड कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर आरोप लगाए हैं।

हेड कांस्टेबल का लिखा नोट वायरल

दुनका चौकी पर देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जब वहां पहुंचे तो हेड कांस्टेबल जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े मिले। खुद को गोली मारने से पहले नीरज चौधरी ने एक नोट भी वायरल किया है। इसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

पत्र में लिखा है कि दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन देर रात बरेली पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://youtu.be/ZiwpYJfIh10

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53796

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें