Agra News: सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिरी, एक बच्ची समेत दो की मौत, कई लोग मलबे में दबे

Facebook
X
WhatsApp

Agra News: उत्तर प्रदेश आगरा जिले में बड़ी घटना हुई है। सीलन के चलते पिनाहट के उमरैठा गांव में 300 साल पुरानी हवेली गिर गई। हवेली गिरने से एक दर्जन ग्रामीण दबने की खबर है। एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे हैं। मलबे में लोगों को निकालने का काम जारी है।

जानकारी के अनुसार,बासोनी थाना इलाके के गांव उमरैठा में यह घटना हुई है। (Agra News) शुक्रवार को सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिर गई। हवेली गिरने से एक दर्जन ग्रामीण दब गए हैं। एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हवेली के मलबे के नीचे दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। जेसीबी की मदद से मलबे में दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस और ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

https://youtu.be/omYsW379Hcg

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53880

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें