Bareilly News: सनकी पड़ोसी ने दरवाजे में छोड़ा करंट, मासूम बच्ची की तड़पकर मौत; लोगों ने आरोपी को पीटा

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: बरेली के बाकरगंज में सिरफिरे पड़ोसी की हरकत से शुक्रवार को चार साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। पड़ोसी ने अपने मकान के लोहे के दरवाजे में करंट छोड़ रखा था। खेलते समय गेट के छूते ही बच्ची की तड़पकर मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

दर्दनाक घटना की शिकार हुई हिफ्जा बाकरगंज निवासी निजामुद्दीन की बेटी थी। (Bareilly News) वह सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बेटी के साथ पत्नी तबस्सुम यहां रहती है। हिफ्जा शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेलते हुए पड़ोसी शमशेर उर्फ बबलू के मकान के दरवाजे तक पहुंच गई। उसे छूते ही वह चीखकर गिर पड़ी।
करंट से झुलसकर हिफ्जा की मौके पर ही मौत हो गई। गली में मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। करंट से मौत का माजरा समझते ही शमसेर के घर में जा रही बिजली की लाइन काटी, फिर हिफ्जा को उठाया।

भीड़ ने आरोपी को पीटा

मासूम की सांसें थमी देख लोग भड़क गए। शमशेर के दरवाजे का दरवाजा तोड़ दिया। फिर उसे गली में खींच लाए और जमकर पीटा। बाकरगंज चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने शमशेर को हिरासत में लिया। हालत देखकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर बच्ची के चाचा फुरकान ने बताया कि पड़ोसी शमशेर ने घर के अंदर और छत पर कई जगह बिजली के तार खुले छोड़ रखे हैं। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। किला थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने करंट जान बूझकर छोड़ रखा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मकान बना रखा है भूतिया

बाकरगंज में तवा वाली गली में शमशेर का घर करीब सौ वर्ग गज जगह में बना है। घर के अंदर कमरे सीलन भरे हैं। सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। एक कमरे में दीवार पर स्केच से भूतिया तस्वीर बना रखी है। इसके अलावा कमरे की पूरी दीवारों पर अपराध और खौफनाक खबरों की कटिंग लगा रखी हैं।

https://youtu.be/wwtfiA_qe9s

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53916

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें