Supreme Court: ‘फिर से चलेगी सवालों की आंधी, जब संसद में लौटेंगे राहुल गांधी’, SC के फैसले पर बोले कांग्रेस नेता

Facebook
X
WhatsApp

Supreme Court: गुजरात हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक न लगाने के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम राहत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई की जीत होनी ही थी. मैं जानता हूं कि मुझे क्या करना है, मेरा रास्ता क्लीयर है. वहीं राहुल की तरफ से अदालत में पेश हुए वकील ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है.

उन्होंने शुक्रवार के ये बातें कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे सत्य की, संविधान और लोकतंत्र की जीत बताया. (Supreme Court) उन्होंने कहा कि इससे फैसले से साबित होता है कि संविधान अभी जिंदा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक के बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

गुजरात हाईकोर्ट द्वारा मानहानि मामले में सज़ा पर रोक लगाने से इनकार के बाद राहुल गांधी ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा, “आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसो सच्चाई की जीत होती ही है. मुझे अपना लक्ष्य पता है. मैं जानता हूं कि मुझे क्या करना है. जिन लोगों ने हमारी मदद की, जनता ने प्यार और सपोर्ट दिया उसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं.”

खरगे बोले- संविधान जिंदा है

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “आज हमें बड़ा खुशी का दिन लग रहा है कि डिमेक्रेसी की, संविधान की जीत हो गई. मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं, अभी संविधान जिंदा है और न्याय मिल सकता है. ये इसका एक बड़ा उदाहरण है.”

खरगे ने कहा, “यह सिर्फ राहुल गांधी जी की नहीं, भारत की जनता की जीत है. राहुल गांधी जी सच्चाई और देशहित के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किमी ज्यादा चलकर सभी लोगों से मिले हैं, उन सबकी दुआएं हमारे साथ हैं.”
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी को डिसक्वालीफाई करने में सिर्फ 24 घंटे लगाए गए थे, अब देखना है कि उन्हें रीइन्स्टेट कब करते हैं. यह लोगों की जीत है, वोटरों की जीत है. वायनाड की जनता की जीत है.”

लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “जिस वक्त हमने सुना कि राहुत गांधी जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है, हमारे बीच खुशी की लहर दौड़ गई. यह खबर सुनते ही हम सदन में चेयरमैन के पास गए और उनसे राहुल गांधी जी पर लगी पाबंदियां हटा कर जल्द से जल्द सदन में बुलाने की बात की.”

https://youtu.be/UWdydxSqWAg

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/gujarat-news-bjps-powerful-state-general-secretary-pradeep-singh-vaghela-resigns-know-the-reason/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें