Sambhal News: ‘वर्दी उतरवा दूंगा, DM तक है पहुंच…’ विजिलेंस टीम को दबंग ने खदेड़ा-VIDEO

Facebook
X
WhatsApp

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की विजिलेंस टीम को खदेड़े जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. विजिलेंस टीम के प्रभारी जयशंकर चौधरी ने पूरे मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पूरे वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें गांव के कुछ दबंग विजिलेंस टीम के सदस्यों और प्रभारी के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं. प्रभारी जयशंकर चौधरी ने आरोप लगाया है कि भीड़ में से एक दबंग ने उन्हें देख लेने और वर्दी उतरवा देने की धमकी दी. उसने कहा कि उसकी पहुंच डीएम तक है.

कहां का है मामला?

ये मामला संभल की सदर कोतवाली इलाके का है. सैफ खां सराय में बिजली चोरी की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम यहां पहुंची. लेकिन टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ गया. (Sambhal News) विजिलेंस की टीम के प्रभारी जयशंकर चौधरी का आरोप है कि वहां दस से बीस लोगों ने उनकी टीम को मौके से खदेड़ दिया और धमकी दी. उन्हीं में से एक शख्स ने कहा कि उसकी पहुंच बड़े-बडे़ अधिकारियों तक है. वह किसी की भी वर्दी उतरवा सकता है.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस फौरन एक्शन में आई और एक नामजद के अलावा 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने नामजद आरोपी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पूरे मामले को लेकर संभल के सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है बाकी फरार लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

धमकी वाला वीडियो वायरल

विजिलेंस टीम को धमकी वाला वीडियो वायरल के आधार पर धमकी देने वाले सभी लोगों की अलग-अलग पहचान की जा रही है. बताया जा रहा है जिस शख्स ने आगे बढ़कर धमकी दी, वह गांव का दबंग है और प्रशासन में उसकी पैठ भी है. वह अक्सर अधिकारियों के साथ उठता बैठता रहता है. लेकिन पुलिस का कहना है कानून के मुताबिक सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

https://youtu.be/Fc1w2APDwu0

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=54055

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें