Seema Haider Love Story: 10 दिन के लिए सचिन को पाकिस्तान ले जाए’, पड़ोसन का सीमा हैदर को चैलेंज

Facebook
X
WhatsApp

Seema Haider Love Story: ‘लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का, उससे प्यार करेगी सीमा?’ पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन की प्रेम कहानी पर ये बयान देकर मिथिलेश भाटी अचानक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं. अब उन्होंने दोनों के रिश्ते का विरोध करते हुए कई और बातें भी कही हैं. उन्होंने कहा कि सीमा ने भारतीय लड़के सचिन को अपने प्यार के जाल में फंसाया है. क्या पाकिस्तान में लड़कों की कमी हो गई थी जो उसे भारत के लड़के की जरूरत पड़ी. भाटी ने यहां तक कहा कि अगर इस प्यार में इतना ही दम है तो एक बार सचिन को पाकिस्तान ले जाकर देखे सीमा, फिर वहां से बक्से में ही आएगा सचिन.

एक इंटरव्यू के दौरान मिथिलेश भाटी ने कहा कि सीमा हैदर पांच किलो की है और सचिन पाव भर का… अगर सीमा ने हाथ भी रख दिया तो उसका दम निकल जाएगा. (Seema Haider Love Story) भाटी ने कहा कि सीमा हैदर गलत तरीके से पाकिस्तान से भारत पहुंची है. यहां पहुंचकर उसने सचिन पर अपना जादू कर दिया है. उसे अपने गिरफ्त में ले लिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक रूम में रहकर जीवन बिताने वाली सीमा भारत पहुंचने के लिए तीन सीमाएं लांघ डाली.

मिथिलेश भाटी ने कहा कि क्या पाकिस्तान में लोग मर गए हैं? इन दिनों सोशल मीडिया पर मीम्स में छा चुकी मिथिलेश भाटी ने कहा कि अगर सीमा सचिन से टूटकर प्यार करती है तो जितनी ठाठ से वो भारत में रह रही है, वैसे ही वो सचिन को पाकिस्तान लेकर जाए और 10 दिन वहां रहे, इसके बाद वो बचा के दिखा दे और सचिन डिब्बे में बंद होकर न आए पाकिस्तान से तो मैं मानूंगी कि प्यार सच्चा है.

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/politics-news-secret-meeting-with-ajit-pawar-sharad-pawar-got-the-offer-to-become-a-minister-in-the-center/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें