Bareilly News: लखनऊ मेल में 40 लाख की चोरी, पिता सेना से रिटायर्ड, बहन डॉक्टर, लेकिन पुनीत ने चुना अपराध का रास्ता; CCTV…

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: लखनऊ मेल में नकदी-जेवर समेत 40 लाख की चोरी का मुख्य आरोपी पुनीत गंगवार अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। वह नोएडा में 25 हजार रुपये महीने का फ्लैट किराये पर लेकर रहता है। उसके पिता पूरन लाल सेना के सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। पुनीत की बड़ी बहन डॉक्टर (एमबीबीएस) हैं और बरेली के एक निजी अस्पताल में सेवाएं दे रही है।

बीकॉम करने के बाद पुनीत ने कुछ दिन लखनऊ की एक कंपनी में नौकरी की थी। (Bareilly News) नौकरी छोड़ने के बाद वह नोएडा शिफ्ट हो गया। लखनऊ मेल में चोरी के दौरान 24 जुलाई को पुनीत गाजियाबाद स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

सर्विलांस सेल ने मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो पता लगा कि वह लखनऊ मेल से बरेली तक आया और चोरी करने के बाद वापस गाजियाबाद चला गया। जनवरी से लेकर 24 जुलाई तक उसका मोबाइल दिल्ली, पानीपत, हरियाणा, बरेली, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि स्थानों पर ट्रेस किया गया। वह लगातार ट्रेनों में सफर कर रहा था।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि फरवरी 2020 में उसने कानपुर में राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच से मुजफ्फरपुर (बिहार) के सांसद अजय निषाद के 2.50 लाख रुपये चोरी किए थे। पकड़े जाने के बाद रुपये बरामद हुए और उसे जेल भी जाना पड़ा था। उसके खिलाफ ट्रेनों में चोरी के 18 मामले दर्ज हैं। उसका साथी धीरज चोरी का माल ठिकाने लगाता था। उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। दोनों मिलकर सिर्फ ट्रेनों के एसी कोचों को ही निशाना बनाते थे।

भोजीपुरा का सराफ खरीदता था चोरी का माल

भोजीपुरा का फिरोज नाम का सराफा व्यापारी चोरी का माल खरीदता था। सोने-चांदी के माल को वह गला देता था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जीआरपी ने सराफा व्यापारी फिरोज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सराफ की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

लखनऊ मेल में हुई 40 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि लखनऊ मेल के एसी-फर्स्ट कोच से नकदी-जेवर समेत 40 लाख रुपये की चोरी के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी ने मामले का खुलासा कर दिया है। दोनों की निशानदेही पर 1.05 लाख रुपये नकद, जेबर, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने ट्रेनों में चोरी की कई अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। 23/24 जुलाई की रात तकनीकी रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र प्रसाद पांडेय अपनी पत्नी ज्योति पांडेय के साथ 12230 लखनऊ मेल के एसी-फर्स्ट कोच की सीट नंबर 11 और 12 पर दिल्ली से लखनऊ के लिए यात्रा कर रहे थे।

चलती ट्रेन में उनके सूटकेस से नकदी, जेवर समेत 40 लाख की चोरी हो गई थी। 25 जुलाई को सुबह उन्होंने लखनऊ के जीआरपी चारबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में यह एफआईआर बरेली जीआरपी को ट्रांसफर कर दी गई थी।

सर्विलांस सेल की मदद से जीआरपी ने पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के पुौना गांव निवासी पुनीत गंगवार और शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के लखवा गांव निवासी धीरज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने लखनऊ मेल समेत रामपुर, मुरादाबाद, उज्जैन में चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ रामपुर, कानपुर, बरेली, अमरोहा में चोरी के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरोपी ट्रेनों के एसी कोचों में चोरी करते थे। उन्होंने तकनीकी रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र प्रसाद पांडेय के मामले में शत प्रतिशत बरामदगी का भी दावा किया है। चोरी का खुलासा करने वाली जीआरपी टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा भी की।

लखनऊ मेल में नकदी-जेवर समेत 40 लाख की चोरी का मुख्य आरोपी पुनीत गंगवार अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। वह नोएडा में 25 हजार रुपये महीने का फ्लैट किराये पर लेकर रहता है। उसके पिता पूरन लाल सेना के सूबेदार पद से रिटायर्ड हैं। पुनीत की बड़ी बहन डॉक्टर (एमबीबीएस) हैं। बीकॉम करने के बाद पुनीत ने कुछ दिन लखनऊ की एक कंपनी में नौकरी की थी। नौकरी छोड़ने के बाद वह नोएडा शिफ्ट हो गया.

https://youtu.be/iGfF5fZMo4c

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/bihar-journalist-murder-four-accused-of-journalist-murder-arrested-reason-behind-murder-came-to-light/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें