Chandrayaan 3: हैं तैयार हम… चंद्रयान 3 लिखेगा सफलता की कहानी, यज्ञ-हवन कर हो रही जीत की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

Chandrayaan 3: पूरे भारत की नजरें फिलहाल इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो के ऊपर हैं. दरअसल बुधवार को चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड करने वाला है. चंद्रयान 2 की असफल लैंडिंग के बाद पूरा देश चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है. इसी बीच देश में कई जगहों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जहां पर लोग सफल लैंडिंग के लिए पूजा-पाठ और हवन-यज्ञ करवा रहे हैं.

मुंबई में चंद्रमौलेश्वर शिव मंदिर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए शिवसेना उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने एक यज्ञ का आयोजन करवाया है. (Chandrayaan 3) वह खुद यज्ञ में बैठे और पूरे विधि-विधान के साथ यज्ञ में पूजा अर्चना की और आहूति डाली. इस दौरान उनके साथ कई अन्य शिवसेना कार्यकर्ता भी दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि लॉन्चिंग के करीब 40 दिन बाद 23 अगस्त को चंद्रयान तीन चांद पर लैंड करने जा रहा है.

मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में भी चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए यज्ञ करवाए जा रहे हैं. वाराणसी के कामाख्या देवी मंदिर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया है. यहां पर लोगों ने भगवती से प्रार्थना की और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न किया. एक वीडियो प्रयागराज से भी सामने आया है जहां पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग की प्रार्थना करते हुए श्री मठ बाघंबरी गद्दी में भी विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया.

कब होगी लैंडिंग

बता दें कि चंद्रयान 2 की असफलता के बाद इसरो ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान 3 को चांद के लिए लॉन्च किया था. सक्सेसफुल लॉन्चिंग के करीब 39 दिन बाद चंद्रयान तीन अब चांद की सतह पर उतरने को तैयार है. पिछली लैंडिंग को देखते हुए इस बार चंद्रयान में कई अहम सेंसर्स लगाए गए हैं जो कि इसकी लैंडिंग को स्मूथ बनाएंगे. इसरों की तरफ से जानकारी सामने आई है कि चंद्रयान तीन को बुधवार यानी 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतारा जाएगा. इसके समय में थोड़ा सा बदलाव किया गया है जिसकी वजह से अब यह शाम करीब 6 बजकर 4 मिटन पर लैंड करेगा.

https://youtu.be/KrRymrnlENo

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55047

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें