Meerut News: मेरठ में हवाई पट्टी की गारद में शामिल सिपाही ने फांसी लगाकर जान दी, एसी के स्टैंड लटका था शव

Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: परतापुर की हवाई पट्टी पर गारद में मौजूद सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात तीन बजे सिपाही को एसी के स्टैंड से लटका देखकर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शामली के जधेड़ी गांव निवासी नीरज कुमार 2018 बैंच का सिपाही था। (Meerut News) हाल में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। पुलिस लाइन से परतापुर हवाई पट्टी पर पांच पुलिसकर्मियों की गारद लगती है। रोजाना की तरह से गुरुवार रात को भी पांच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हवाई पट्टी पर लगी हुई थी।

प्रत्येक पुलिसकर्मी तीन-तीन घंटे की ड्यूटी करता है। चार पुलिसकर्मी आराम करते है। गुरुवार की रात 12 बजे से तीन बजे तक नीरज की ड्यूटी लगी हुई थी। पोने तीन बजे ड्यूटी चेंज करने के लिए अन्य सिपाही उठा। तब नीरज की तलाश की गई। नीरज का शव एसी के स्टैंड पर रस्सी से लटका मिला। रायफल भी वहीं पर रखी हुई थी। तभी मामले जानकारी परतापुर पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही नीरज कुमार के स्वजन को मामले की जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवारिक कलह के चलते सिपाही ने जान दी है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिपाही के मोबाइल की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/cFtDbA90Vt0?si=QNLrv6LZ-H9aJxH_

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55211

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें