train fire: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन में फटा सिलिंडर, यूपी के 9 यात्रियों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

train fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से तमिलनाडु के रामेश्वरम जा रही पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. इस घटना में 9 यात्री मारे गए हैं, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. आग पेंट्री कोच में लगी. इस घटना में कई लोग बुरी तरह झुलस गए. बताया जा रहा है कि आग सिलिंडर फटने से लगी. ट्रेन तमिलनाडु के मदुरै पहुंचने वाली थी, जब इसमें सुबह आग लग गई. रेलवे ने मरने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवारजनों को दो-दो लाख मदद राशि देने की बात कही है.

बताया जा रहा है कि एक यात्री गैस जला रहा था. सिलिंडर से गैस लीक हुई और आग लगने के बाद सिलिंडर ब्लास्ट हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे कोच तक आग फैल गई और कई लोग डिब्बे में ही फंसे रहे. फायरफाइटर्स की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बचाया. बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद खौफ में 60 यात्री ट्रेन से कूद गए और अपनी जान बचाई.

ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ से तमिलनाडु जा रही थी. यात्री दक्षिणी राज्य में मंदिर विजिट पर जा रहे थे. मदुरै से फायरफाइटर्स की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी है. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि आग तब लगी होगी, जब कुछ लोग ट्रेन में चाय बनाने की कोशिश कर रहे थे. इसके लिए जब उन्होंने गैस जलाई तो लीक हो रहा सिलिंडर फट गया. मदुरै रेलवे स्टेशन के पास खड़ी ट्रेन में आग लगने के बाद रेलवे अधिकारी और मदुरै शहर पुलिस घटनास्थल पर गहन जांच कर रही है.

ट्रेन के दो डिब्बे जलकर खाक

दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे हैं और आग बुझाने में जुटे हुए हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आध्यात्मिक यात्रा पर निकली ट्रेन को मदुरै रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया था. ऐसे में आज सुबह-सुबह ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई. ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस अग्निकांड में उत्तर प्रदेश के दो लोगों 64 वर्षीय सपदमन सिंह और 65 वर्षीय मिथिलेश्वरी की मौत हो गई.

https://youtu.be/n8G8BfQGrC8?si=MpGfXJ_yGXNDY1Ed

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55276

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें