MADURAI: मदुरै हादसा: किसी की आंखों के सामने जिंदा जला पति, तो किसी ने बर्निंग ट्रेन से कूद कर बचाई जान, पढ़ें Inside Story

Facebook
X
WhatsApp

MADURAI: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़े रेलयात्री कोच ने शनिवार को आग लग गई थी. इस कोच में रामेश्वरम जाने वाले कम से कम 9 तीर्थयात्रियों की झुलसने से मौत हो गई. इस जानकारी की पुष्टि दक्षिण रेलवे ने की है. दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी भी दी है कि ट्रेन के अंदर अवैध रूप से लाए गए गैस सिलेंडर की वजह से यह हादसा हुआ है. इस पूरे मामले में जीआरपी ने एक ‘टूर ऑपरेटर’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बता दें कि इस भीषण हादसे में मरने वाले 9 लोगों में से 5 लोग उत्तर प्रदेश के सीतापुर के हैं वहीं 1 अन्य तीर्थयात्री हरदोई से है. इन मृतकों के घर में फिलहाल मातम पसरा हुआ है. (MADURAI) किसी को भी इस दुर्घटना का अंदेशा नहीं था और उन्होंने अपने परिजनों ने तीर्थयात्रा पर खुशी-खुशी विदा किया था. जानकारी के मुताबिक मदुरै रेलवे स्टेशन पर जिस कोच में आग लगी उसमें सीतारपुर जिले से 10 लोग मौजूद थे. इन सभी की बुकिंग विजय लक्ष्मी नगर भसीन टूर एंड ट्रैवल्स ने की थी.

यह पूरी यात्रा 17 अगस्त से 30 अगस्त के बीच प्रस्तावित थी. इस हादसे में मरने वाले सीतापुर के लोगों में शत्रु दमन सिंह, मिथिलेश कुमारी, अंकुल कश्यप, दीपक कश्यप और हरीश कुमार उर्फ पप्पू भसीन शामिल हैं. इनकी मौत की खबर मिलने के बाद से ही इनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. शत्रु दमन सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार की सुबह इस बात का पता चला कि उनके पिता की ट्रेन में गैस सिलेंडर फटने से मौत हो गई है और मां घायल हैं.

वहीं सीतापुर की ही रहने वाली मिथिलेश कुमारी के भतीजे ने बताया कि उनके चाचा शिव प्रताप सिंह बैंक से रिटायर हुए हैं. वह अपनी पत्नी यानी कि मिथिलेश कुमारी के साथ यात्रा पर गए थे. जब ट्रेन में हादसा हुआ तो वह दोनों साथ में थे. इस दौरान मिथिलेश के पति शिव प्रताप गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसी तरह से शत्रुदमन की पत्नी भी घायल हैं. वहीं जिले के नीरज मिश्रा और उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं स्टेनो अशोक प्रजापति और उनकी पत्नी अलका भी ट्रेन पर सवार थे हालांकि ये दोनों सुरक्षित हैं.

जलती ट्रेन से कूदे

वहीं उत्तर प्रदेश के ही हरदोई जिले से इस ट्रेन में 5 लोग तीर्थयात्रा पर गए हुए थे. इनमें से 1 की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक जिले के यात्रा पर गए 60 वर्षीय परमेश्वर दयाल की हादसे में मौत हुई है, वही जिले के अन्य चार यात्रियों ने जलती बोगी से कूद कर अपनी जान बचाई. जिले से चंदी पुरवा के रहने वाले परमेश्वर दयाल गुप्ता और उनकी पत्नी रेणु गुप्ती, साड़ी कस्बा के नवाबगंज मोहल्ला के प्रदीप गुप्ता और पत्नी किरण गुप्ता, टडियावां के कस्बा निवासी विद्यासागर गुप्ता इस यात्रा पर गए हुए थे.

https://youtu.be/vc5lfhXAm60?si=mXUFXH3UpCRYnvcg

ये भी पढ़े-https://sunilvermamediagroup.com/?p=55294

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें