Baghpat: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, फंदे से लटका म‍िला शव, चार पर केस दर्ज

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में नाबालिग छात्रा का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Facebook
X
WhatsApp

Baghpat: फजलपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। यह आरोप लगाते हुए विवाहिता के भाई ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

2016 में हुई थी दीपा की शादी

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव के रहने वाले विनय कुमार उर्फ बंटी पुत्र धर्मपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में उसकी बहन दीपा की शादी बिनौली थाना क्षेत्र के फजलपुर गांव में राजन पुत्र बिजेंद्र के साथ हुई थी। (Baghpat) इसमें लगभग 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। दीपा व राजन को एक बेटा हुआ, जो अब पांच साल का है।

दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल पक्ष के लोग 15 लाख रुपये और आल्टो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी।

दीपा की हत्‍या का आरोप

28 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजे दीपा की ससुराल से किसी ने कॉल कर उन्हें बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दीपा की हत्या कर दी है। वे मौके पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि ससुरालवाले दीपा को लेकर चिकित्सक के पास गए हैं।

पुल‍िस ने चार के खि‍लाफ दर्ज क‍िया केस

इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
उधर, खुदकुशी के एंगल से भी जांच की जाएगी। दीपा के पति राजन, ससुर बिजेंद्र, देवर विवेक उर्फ कल्लू व देवरानी खुशबू को आरोपित बनाया गया है।

https://youtu.be/nLrb0ImSLoQ?si=2bjagbmxepJ8TP-T

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/hardoi-crime-dalit-killed-by-crushing-him-with-a-brick-dead-body-found-at-history-sheeters-door-creates-stir-police-engaged-in-investigation/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें