Gorakhpur News: ‘गोरखपुर में रवि किशन ठुमका लगाते दिखाई देते हैं’, सीएम योगी के इस बयान की हो रही चर्चा

Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News: गोरखपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर के रामगढ़ताल पर हत्याएं होती थीं. अब यहां पर फिल्मों की शूटिंग हो रही है. रविकिशन और महेन्द्रपाल सिंह ठुमका लगाते दिखाई देते हैं और देर रात तक लोग रामगढ़ताल पर घूम रहे हैं. उनके सुरक्षा की गारंटी भी सरकार ले रही है. सीएम योगी ने कहा दगाबाज और दंगेबाज फिर से पीएम मोदी को रोकने के लिए बैरियर का काम कर रहे हैं. आपको इस बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ना है.

सीएम योगी ने कहा कि यूपी और गोरखपुर देश में चमकता नजर आ रहा है. (Gorakhpur News) इंसेलफ़लाइटिस जैसी महामारी के अशुद्ध पानी की वजह से होती रही है. आज शुद्ध पानी की ये मुहिम इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का काम करेगी. परिवारवाद, जातिवाद और माफियावाद ने यूपी के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था. आज यूपी और गोरखपुर के लोगों ने अपनी अलग पहचान बनाई है. जिन लोगों को गरीबों का विकास और कमजोरों का उत्थान अच्छा नहीं लगता. वे दगाबाज और दंगेबाज फिर से पीएम मोदी को रोकने के लिए बैरियर का काम कर रहे हैं. आपको इस बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ना है.

सीएम योगी ने कहा कि नया गोरखपुर विकास की एक नई आभा के साथ चमकता हुआ नजर आ रहा है. बुंदेलखंड में पानी नहीं था लेकिन अब लगभग 4 हजार गांवों में पानी पहुंचने का कार्य पूरा हो गया है. चमकी बुखार के पीछे अशुद्घ जल भी है, शुद्ध पेय जल हर घर नल का जल पहुंचेगा. देश दुनिया के अंदर भारत एक नई आभा के साथ चमकेगा, 2016-17 से पहले पहचान के संकट से गुजर रहा था. भाई-भतीजावाद के कारण उत्तर प्रदेश पहचान के संकट से गुजर रहा था. जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश पर पहचान का संकट खड़ा किया था, उन्हीं लोगों पर आपने पहचान का संकट खड़ा कर दिया है.

https://youtu.be/NG1u7RcV3JU?si=dRlqn8f0Jqz-rKnO

ये भी पढ़े- https://crimecomplaint.com/janmasthmi-a-special-coincidence-is-being-made-on-this-janmashtami-janmashtami-fast-will-be-observed-on-this-day/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें