Amethi: काशी चला किसान सांसद प्रतिनिधि, विधायक एवं जिला अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

Facebook
X
WhatsApp

Amethi: अमेठी इन दिनों अमेठी सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति जूबिन इरानी के सौजन्य से अमेठी लोकसभा के सभी विधानसभाओं से बारी-बारी करके हजारों की तादात में किसानों को काशी भेजा जा रहा है। जहां किसान काशी में जैविक और व्यावसायिक कृषि के गुर सीखेंगे और अमेठी के किसान समृद्ध तथा खुशहाल होंगे वही काशी में देवाधिदेव महादेव के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने का भी अवसर अमेठी के किसानों को मिलेगा। इसी कड़ी में सुकुल बाजार कस्बा के रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज में अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सैकड़ो किसान काशी के लिए रवाना हुए। हर-हर महादेव, स्मृति ईरानी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के जयकारों से वायुमंडल गूंज उठा। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राम उंजेरे शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव,जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला, जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रशांत शुक्ला, मीडिया विभाग सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान,प्रधान जय सिंह, प्रधान रमाई, सेक्टर संयोजक विनय चौरसिया सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता।

रिपोर्ट- सुशील कुमार मिश्रा

WhatsApp Image 2023 09 03 at 12.43.24 AM

https://youtu.be/qssqTrCeNIM?si=QXjzLIHUpjbJNhi7

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55663

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें