Ghosi Bypoll Result 2023: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर काफी घमासान मचा हुआ था. यह सीट बीजेपी और सपा के लिए काफी महत्वपूर्ण थी. ऐसे में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भारी मतों से इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हरा दिया. जिसके बाद समाजवादी पार्टी के साथ ही इंडिया गठबंधन के नेता इसे बड़ी जीत बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी हार का दावा कर रहे हैं.
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्यशी सुधाकर सिंह के भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि ‘घोसी की जनता ने दिखा दिया है कि वह विकास के काम पर वोट करेगी. (Ghosi Bypoll Result 2023) अब प्रदेश में कोई भी जुमलेबाजी पर वोट नहीं करेगा.’ इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के 80 में से 80 सीटें जीतने का दावा करने पर निशाना साधते हुए कहा कि 80 में से कई नेता मैदान छोड़कर भागने वाले हैं और कई नेताओं की जमानत जब्त होने वाली है, यह परिणाम में दिखाई देगा.
ओपी राजभर मौकापरस्त: अजय राय
अजय राय ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सुभासपा प्रमुख ओ पी राजभर को मौकापरस्त बताते हुए कहा कि ‘अगर नेता खुद को मौकापरस्त के तौर पर पेश करेगा तो जनता देख रही है कि उन्होंने जिस नेता को आगे बढ़ाया वह मौकापरस्त है, ऐसे में जनता साथ छोड़ देती है. जनता मौकापरस्त को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है. ‘
सपा प्रत्याशी ने दारा सिंह चौहान को हराया
बता दें कि 5 सितंबर को हुए घोसी उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को हुई. इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी कैंडिडेट दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया. इससे पहले इस सीट पर समाजवाद पार्टी के टिकट पर 2022 में दारा सिंह चौहान ने चुनाव लड़ा था और विधायक चुने गए थे. वहीं हाल ही में बीजेपी के साथ जुड़ते समय उन्होंने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराए गए.
https://youtu.be/BecsDIQegUo?si=T93XV_hYgDjTzOkb










